फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IQAC Cell on the occasion of National Science Day 2022

फोटो,,विज्ञान भाषण प्रतियोगिता में शिवानी बिष्ट ने प्रथम व अंजली डबराल ने दूसरा पुरुस्कार किया हासिल

Sun, 27 Feb 2022 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
IQAC Cell on the occasion of National Science Day 2022
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 के उपलक्ष्य में आईक्यूएसी सेल, डीएवी महाविद्यालय द्वारा उतराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) की ओर से संयुक्त रूप से दीन दयाल उपाध्याय सभागार में क्षेत्रीय विज्ञान संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि डीएवी के प्राचार्य डॉ अजय सक्सेना ने वर्तमान समय में विज्ञान की उपयोगिता पर जानकारी दी। डॉ. सक्सेना ने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति और रुचि बढ़ेगी। उन्होंने यूकॉस्ट का भी विज्ञान के प्रचालन के तहत ऐसे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक डॉ प्रशांत सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपना सर्वश्रेष्ठ देने को अपील की। डॉ सिंह ने डीएवी महाविद्यालय व यूकास्ट द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान संभाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डीएवी महाविद्यालय की शिवानी बिष्ट, दूसरा पुरस्कार डीएवी महाविद्यालय की ही अंजली डबराल व तृतीय स्थान डीआईटी विश्वविद्यालय, देहरादून के अनाविल नौटियाल ने हासिल किया।
निर्णायकों में दून विश्वविद्यालय के डॉ विजय श्रीधर , ग्राफिक ऐरा हिल विश्वविद्यालय, देहरादून के डॉ दीपक खोलिया, उतराखण्ड श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, ऋषिकेश परिसर के डॉ आशीष कुमार शर्मा रहे।
विजेताओं को प्रतीक चिह्य व नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में देहरादून के डीएवी महाविद्यालय, देहरादून, डीoडब्लूoटी महाविद्यालय, देहरादून, एमoकेoपीo महाविद्यालय, देहरादून, एसoजीoआरoआरo महाविद्यालय, देहरादून व डीoआईoटीo विश्वविद्यालय, देहरादून के 60 से अधिक प्रतिभागियों ने संभाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

इस दौरान महाविद्यालय के अनेक छात्र छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ प्रशांत सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, डीएवी महाविद्यालय, देहरादून द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डीएवी महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ (मेजर) अतुल सिंह द्वारा किया गया।-मनीष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed