{"_id":"5c3c9ac4bdec2273ac45d213","slug":"ips-officers-transfers-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चार आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, पढ़ें किसे-कहां मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चार आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, पढ़ें किसे-कहां मिली नई जिम्मेदारी
Tue, 15 Jan 2019 08:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 15 Jan 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
आईपीएस के हुए तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने हल्द्वानी अभिसूचना के एसपी यशवंत सिंह को चमोली का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा है। वहीं एएसपी कमलेश उपाध्याय को एसपी सिटी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
शासन ने सोमवार को दो आईपीएस और चार अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी अपराध प्रीति प्रियदर्शनी को एसपी अभिसूचना हल्द्वानी बनाकर भेजा गया है। वहां तैनात एसपी यशवंत सिंह को एसपी चमोली की जिम्मेदारी दी गई हैं।
विज्ञापन
आईपीएस डॉ.मंजूनाथ टीसी का हाईकोर्ट द्वारा चमोली एसपी का तबादला निरस्त करने के बाद से यह पद खाली था। हरिद्वार की एसपी सिटी ममता वोहरा को पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं ऊधमसिंह नगर की एएसपी कमलेश उपाध्याय को एसपी सिटी हरिद्वार नियुक्त किया गया है। विजिलेंस के एएसपी प्रमोद कुमार को ऊधमसिंह नगर में एसपी यातायात बनाया गया है। विजिलेंस पौड़ी सेक्टर की अपर पुलिस अधीक्षक रेनू लोहनी को अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस मुख्यालय के पद पर भेजा गया है।