फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IPL 2025 Auction After Rishabh Pant Uttarakhand Player Akash Madhwal of also became millionaire

IPL 2025 Auction: ऋषभ पंत के बाद उत्तराखंड के आकाश भी बने करोड़पति, आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलेंगे

Mon, 25 Nov 2024 09:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

IPL 2025 Auction News: ऋषभ को आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जायंट ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह अब तक किसी भी खिलाड़ी को मिली सबसे ज्यादा रकम है। जबकि आकाश को राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ रुपये में लिया है।

विज्ञापन
IPL 2025 Auction After Rishabh Pant Uttarakhand Player Akash Madhwal of also became millionaire
आकाश मधवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी वर्ष में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले उत्तराखंड के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। आईपीएल ऑक्शन में इतिहास रचने वाले उत्तराखंड के ऋषभ पंत के बाद आकाश मधवाल भी करोड़पति बन गए हैं।

विज्ञापन

ऋषभ को आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जायंट ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह अब तक किसी भी खिलाड़ी को मिली सबसे ज्यादा रकम है। जबकि आकाश को राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ रुपये में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीती 23 नवंबर को कर्नाटक के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हैट्रिक जमा कर इतिहास रचने वाले आकाश दूसरी बार आईपीएल में अपना हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे। दुबई में चल रही आईपीएल 2025 की नीलामी के लिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

उन्होंने साल 2023 सीजन में प्ले ऑफ में लखनऊ के खिलाफ पांच विकेट झटके थे, जो आईपीएल के इतिहास में किसी नॉक आउट मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Uttarakhand News: 38वें राष्ट्रीय खेल...जीटीसीसी ने आईओए को सौंपी निरीक्षण रिपोर्ट, चार घंटे चली बैठक

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में मधवाल ने उत्तराखंड टीम की ओर से खेलते हुए अपने क्रिकेटर करिअर की शुरूआत की। आईपीएल ऑक्शन में आकाश के अलावा राजन सिंह, स्वप्निल सिंह, युवराज चौधरी, संस्कार रावत, अखिल सिंह रावत, प्रशांत चौहान और अवनीश सुधा को चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed