फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IOC stopped the sale of petrol at Ghatauli

पेट्रोल पंप की जांच में घटतौली की पुष्टि, आईओसी ने बंद कराई बिक्री

Sun, 20 Oct 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
IOC stopped the sale of petrol at Ghatauli
पेट्रोल पंप पर घटतौली और मिलावट की जांच करते अधिकारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग, इंडियन ऑयल और बाट-माप विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को मलूकावाला-बरोटीवाला संपर्क मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईंधन में मिलावट और घटतौली की जांच की गई। जिसमें ईंधन में पानी की मिलावट तो नहीं मिली लेकिन, पंप के नोजल में घटतौली की पुष्टि हुई है। जिस पर आईओसी ने पंप से पेट्रोल की बिक्री को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। इसके साथ ही पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते बृहस्पवितार को एक उपभोक्ता ने पेट्रोल पंप में मिलावट और घटतौली का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से की थी। शिकायत के बाद इस मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय खाद्यान्न अधिकारी ने पेट्रोल ख्नपंप से पेट्रोल की बिक्री को तत्काल प्रभाव से रूकवा नोजल को सील कर दिया था। शनिवार को विभाग की टीम आईओसी और बाट-माप विभाग के अधिकारियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंची। जहां टीम ने पेट्रोल में मिलावट के साथ ही घटतौली की जांच की। जांच के दौरान पंप पर घटतौली की पुष्टि हुई। जिस पर टीम ने पंप से पेट्रोल और डीजल की बिक्री को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। टीम ने विकासनगर स्थित जमुना फिलिंग स्टेशन और डाकपत्थर गैस सर्विस का भी निरीक्षण किया। उक्त सभी जगहों पर व्यवस्था पूर्ण रूप से ठीक मिली। टीम में पूर्ति निरीक्षक अजय पाल रावत, प्रशांत बिष्ट, विजय नैथानी, इंडियन ऑयल कंपनी की सेल्स ऑफिसर गितिका एवं बाट माप निरीक्षक अमित कुमार सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed