फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   investor summit in dehradun congress protest during pm modi visit

इन्वेस्टर्स समिट के लिए देहरादून आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी से जवाब और हिसाब मांगेगी कांग्रेस 

Sun, 07 Oct 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Oct 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
investor summit in dehradun congress protest during pm modi visit
congress, protest - फोटो : amar ujala

इन्वेस्टर्स समिट के लिए देहरादून आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी से जवाब और हिसाब मांगने के लिए कांग्रेस आज धरना दे रही है। यह धरना गांधी पार्क में दिया जा रहा है। कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से राफेल डील और महंगाई का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दावा किया है कि धरने में हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।

विज्ञापन


राफेल मामले में कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह को मिले नोटिस का जवाब कांग्रेस पार्टी देगी। अंबानी ग्रुप की एक कंपनी ने राफेल मामले में आरोप लगाने पर प्रभारी और नेशनल हेराल्ड संचालकों के साथ ही कई अन्य नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा था। कांग्रेस पार्टी ने प्रभारी और नेशनल हेराल्ड की तरफ से नोटिस का जवाब देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी ने देश के कोने-कोने में जाकर केंद्र सरकार पर हमले बोले थे। इस क्रम में देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने भी गंभीर आरोप लगाए थे। अंबानी ग्रुप की एक कंपनी ने इस मामले में प्रभारी के साथ ही नेशनल हेराल्ड संचालकों, संजय निरूपम समेत कई अन्य नेताओं को मानहानि के नोटिस भेजे है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के अनुसार, उन्हें मिले नोटिस का अभी जवाब नहीं दिया गया है। पार्टी ने तय किया है कि उनके और नेशनल हेराल्ड के नोटिस का जवाब वह देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed