फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   investor summit dehradun route divert

इन्वेस्टर्स समिट : शहर में आज रहेगा रूट डायवर्ट , चार्ट देखकर ही घर से निकलें 

Sun, 07 Oct 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Oct 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
investor summit dehradun route divert
route divert in dehradun

देहरादून के रायपुर स्टेडियम में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई महत्वपूर्ण अतिथि पहुंचेंगे। लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर के विभन्न मार्गों पर दो दिन के लिए यातायात बदला रहेगा। वहीं रायपुर थानो मार्ग जीरो जोन रहेगा।

विज्ञापन


ऐसे रहेगा पूरे दिन का प्लान 
- वाहन रिस्पना से नेहरू कॉलोनी होते हुए धर्मपुर चौक से तहसील से दून अस्पताल से एमकेपी, सीएमआई होते हुए वापस भेजे जाएंगे। किसी भी ऑटो या ई-रिक्शा को फव्वारा चौक नहीं भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

- नेहरु कॉलोनी तिराहे से सभी व्यावसायिक वाहन धर्मपुर चौक की ओर भेजे जाएंगे।
- धर्मपुर से फव्वारा चौक की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहन 6 नंबर पुलिया की ओर न भेजकर नेहरू कॉलोनी तिराहे की ओर भेजे जाएंगे।
- रायपुर क्षेत्र के विक्रम रायपुर अपर बाजार तक ही आ पाएंगे। 
-  6 नंबर पुलिया से सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन रायपुर की ओर न भेजकर जोगीवाला लाडपुर की ओर भेजे जाएेंगे।
- 5 नंबर व 8 नंबर विक्रम व रिक्शा रेलवे गेट से वापस किए जाएंगे। 
- कैंट प्रेमनगर के विक्रम बिंदाल पुल से वापस भेजे जाएंगे। 
- रायपुर आईटी पार्क से आने वाले सभी विक्रम को सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस मोड़ा जाएगा। इसके अलावा सर्वे चौक आने पर प्रतिबंध रहेगा। 
- ओल्ड राजपुर, कुठालगेट की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को डायवर्जन से साईं मंदिर तिराहा होते हुए आईटी पार्क की ओर भेजा जाएगा।
- शिव मंदिर तिराहे से सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों को छह नंबर पुलिया की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें मियांवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
- छह नंबर पुलिया से कोई भी व्यावसायिक वाहन फव्वारा चौक की ओर नहीं जा सकेगा। 

यहां रहेगा अल्प समय का यातायात प्लान 

- वीआईपी के दिल्ली से प्रस्थान होते ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से थानो रोड महाराणा प्रताप चौक तक जीरो जोन रहेगा। 
- वीआईपी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने से पूर्व एयरपोर्ट तिराहे पर एसडीआरएफ तिराहे की ओर जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। 
- लाडपुर से वाहन महाराणा प्रताप चौक की ओर न भेजकर छह नंबर पुलिया की ओर भेजा जाएगा।
- पुलिया नंबर छह से समस्त वाहनों को पोस्ट ऑफिस लाडपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
- किद्दूवाला तिराहे से कोई भी वाहन महाराणा प्रताप की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- चार नंबर चक्की की ओर से आने वाले वाहनों को मियांवाला छह नंबर पुलिया की ओर भेजा जाएगा। 
- मालदेवता में रायपुर की ओर से आने वाले वाहन रायपुर, शिवमंदिर तिराहा व महाराणा प्रताप चौक से डायवर्ट कर पुलिया नंबर छह की ओर भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed