फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investor Summit 2023 Routes in Dehradun will remain diverted for 8 and 9 december Know parking and Diversion P

Investor Summit: आठ और नौ देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग स्थल भी तय, प्लान देखकर ही घर से निकलें

Wed, 06 Dec 2023 07:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Dec 2023 07:39 PM IST
सार

Investor Summit 2023 in Dehradun: पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आठ और नौ तारीख को बल्लूपुर, कैंट रोड़, चकराता रोड मार्ग का कम से कम प्रयोग करें।

विज्ञापन
Investor Summit 2023 Routes in Dehradun will remain diverted for 8 and 9 december Know parking and Diversion P
रूट डायवर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून के एफआरआई में आठ और नौ दिसंबर को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान रूट डायवर्ट रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही अपील की कि इन दो दिनों बल्लूपुर, कैंट रोड़, चकराता रोड मार्ग का कम से कम प्रयोग करें।

विज्ञापन

Uttarakhand Investor Summit: सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा, किया मीडिया सेंटर का उद्घाटन

विज्ञापन

यह रहेगा रूट प्लान

  • विकासनगर से देहरादून शहर की आने वाले वाहन को धूलकोट से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • विकासनगर से प्रेमनगर होते हुए शहर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर बाजार से दरु चौक से गोरखपुर चौक शिमला बाई पास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रेमनगर से पंडितवाड़ी की ओर आने वाले यातायात को लवली मार्केट होते हुए बसंत विहार की ओर भेजा जाएगा।
  • आईएसबीटी से रिस्पना की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कारगी चौक से दूधली रोड की ओर भेजा जाएगा।
  • हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लालतप्पड़ व हर्रावाला में रोका जाएगा।
  • डेलीगेट्स के वाहन कौलागढ़ गेट से प्रवेश कर रॉय रोड से हार्ट रोड पर डेलीगेट्स को ड्राप कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर जाएंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।
  • मीडिया, वीआईपी के वाहन ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से।
  • कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले आगंतुकों के वाहन बाबू गेट, ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।
  • ड्यूटीरत कर्मियों के वाहन बाबू गेट, ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर अपने-अपने ड्यूटी प्वाईंट पर पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।
  • बस में आने वाले नागरिक बाबू गेट पर ड्राप होंगे।  बस को बसंत विहार स्थित निर्धारित 30 बीघा पार्किंग स्थल में पार्क किया जाएगा। 

 

पार्किंग स्थल

  • प्लेटिनम वाहनों की पार्किंग- ट्रंप रोड एफआरआई बिल्डिंग के पास।
  • डायमंड वाहनों की पार्किंग – मैसन रोड और हावर्ड रोड पर।
  • मीडिया के वाहनों की पर्किंग – यूनियन बैंक के सामने लोहरी रोड पर।
  • सरकारी अधिकारी और ड्यूटी में लगे कर्मियों की पार्किंग- रोजर रोड पर।
  • गोल्ड पार्किंग – रोजर और बाबू रोड पर।
  • बस पार्किंग – बसंत विहार में 30 बीघा खाली ग्राउंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed