फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investor awareness program MF Mantra Held in Dehradun by Mirae Asset Mutual Fund and Amar Ujala

Dehradun: एमएफ मंत्रा सेमिनार...सुखद और सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश की तरफ बढ़ाएं कदम

Thu, 26 Sep 2024 11:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Sep 2024 11:34 PM IST
सार

मिरे एसेट म्यूचुअल फंड और अमर उजाला की ओर से एमएफ मंत्रा नाम से निवेशक शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Investor awareness program MF Mantra Held in Dehradun by Mirae Asset Mutual Fund and Amar Ujala
एमएफ मंत्रा सेमिनार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिरे एसेट के यूपी, राजस्थान एवं उत्तराखंड के नॉर्थ सेल्स रीजनल हेड मुकेश कुमार ने कहा कि अपनी जरूरतों एवं जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए जितनी जल्दी निवेश की तरफ कदम बढ़ाएंगे, उतना ही भविष्य सुखद और सुरक्षित होगा। वेबसाइट आदि के जरिए बेसिक ज्ञान हासिल करें। निवेश में रिस्क को कम करने के तरीके जानें और लंबी अवधि के निवेश का रास्ता चुनें।

विज्ञापन


यह बात उन्होंने मिरे एसेट म्यूचुअल फंड और अमर उजाला की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित एमएफ मंत्रा नाम से निवेशक शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम में कही। वहीं इस दौरान केजीपीएल के एमडी एंड सीईओ एसके दादर ने कहा कि यदि रिटायरमेंट के बाद जीवन की दूसरी पारी खेलनी है तो लगातार 30 साल तक निवेश करें। क्योंकि इसके बाद आपके पास कम से कम 5 करोड़ रुपये होंगे। जिससे आप कोई भी स्टार्टअप आइडिया पर काम कर सकते हैं या अपनी नई योजनाओं को गति दे सकते हैं। कहा कि अपने आपसे से निवेश करते रहने की आदत डालें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय, काल और परिस्थिति के अनुसार निवेश करें। कहा कि समय के हिसाब से आपके पास रखे हुए पैसे की कीमत कम होती जाती है। इससे बेहतर है कि आप अपने पास रखे हुए पैसे का सही जगह निवेश करें। इस दौरान पूंजी के निवेश करने के बाद किस तरह से बेहतर कमाई की जा सकती है। इसे स्क्रीन पर गुणाभाग कर समझाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से अनेकों सवाल किए। जिनके उत्तर पाकर सभी संतुष्ट दिखे। इस दौरान साधना शर्मा, राजीव शर्मा, राकेश भाटिया, ठाकुर शेर सिंह, भूषण भाटिया, विक्की खन्ना, चीनू भाटिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Investor awareness program MF Mantra Held in Dehradun by Mirae Asset Mutual Fund and Amar Ujala
एमएफ मंत्रा सेमिनार - फोटो : अमर उजाला

इन संस्थानों के एमबीए के छात्रों ने लिया हिस्सा
जेआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की निदेशक डॉ. दिव्या नेगी और डाॅ. अंजू डंगवाल छात्रों के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं। इसके अलावा उत्तरांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक रोहित धीमान और संजय सिंह चौहान के निर्देशन में छात्र पहुंचे। वहीं दून विश्वविद्यालय की ओर से संध्या जोशी के नेतृत्व में छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed