फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investigation of registry case using fake documents handed

Dehradun News: फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई

Fri, 26 Jan 2024 02:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Investigation of registry case using fake documents handed
I
विज्ञापन

IIक्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए एसएसपी ने सौंपी जांच
I
I क्लमेंटटाउन थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाकर रजिस्ट्री करने के प्रकरण में रजिस्ट्री घोटाले के मुख्य आरोपियों का नाम सामने आने के बाद एसएसपी ने इस प्रकरण की जांच एसआईटी को सौंप दी है।
I
Iथाना क्लेमेंटटाउन पर मल्लिका वृर्धि निवासी 115 सोसायटी एरिया लेन नंबर-10 पोस्ट ऑफिस रोड ने शिकायत दी थी। बताया कि उनकी चचेरी बहन गुनिता कौर ने जयवीर सिंह, अमित राठौर व अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उनकी भारूवाला ग्रांट स्थित भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए उनके घर में जबरन घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

I
I
I
Iप्रकरण में जांच के बाद थाना क्लेमेंटटाउन पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ अक्तूबर 2022 में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। वर्ष 2018 व 2019 में निबंधक कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुई रजिस्ट्रियों के मामलों में दर्ज मुकदमों में उक्त संपत्ति के भी फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने का प्रकरण सामने आया। जिसके बाद एसआईटी ने अधिवक्ता इमरान अहमद व अन्य को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मल्लिका वृर्धि की ओर से थाना क्लेमेंटटाउन में पंजीकृत कराए गए मुकदमे में भी आरोपी इमरान अहमद व अन्य की ओर से फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से धोखाधड़ी किया जाना प्रकाश में आया।
I
I
I
Iजिसके बाद पुलिस ने उक्त मुकदमे में न्यायालय से आरोपी इमरान व उसके अन्य साथियों के विरुद्ध अन्य गंभीर धाराओं में साक्ष्य प्राप्त होने पर अग्रिम विवेचना की अनुमति ली। जिसकी विवेचना एसआईएस शाखा कर रही है। एसएसपी ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की विवेचना को एसआईटी के सुपुर्द किया गया है।

I
Iजनपद में फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण के दर्ज सभी मुकदमों की एसआईटी से जांच कराकर गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। -अजय सिंह, एसएसपी देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article