{"_id":"688045c17382967b7d066ea7","slug":"investigation-begins-into-the-scam-of-rs-3-crore-in-pm-poshan-yojana-uttarakhand-news-in-hindi-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: तीन करोड़ के पीएम पोषण योजना घपले की जांच शुरू, दो सदस्यीय जांच समिति की गई गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: तीन करोड़ के पीएम पोषण योजना घपले की जांच शुरू, दो सदस्यीय जांच समिति की गई गठित
Wed, 23 Jul 2025 07:48 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 23 Jul 2025 07:48 AM IST
सार
प्रदेश में तीन करोड़ के पीएम पोषण योजना घपले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
घोटाला। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड डे मील) में तीन करोड़ के घपले के मामले में एडी गढ़वाल कंचन देवराड़ी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने मामले में जांच अधिकारी नामित अपर निदेशक गढ़वाल कंचन देवराड़ी और शिक्षा विभाग के वित्त नियंत्रक हेमेंद्र गंगवार से दो दिन के भीतर जांच मांगी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड पंचायत चुनाव: मुनस्यारी बूथ पहुंचने के लिए चढ़ रहे थे खड़ी चढ़ाई, मतदान कर्मी की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
अपर निदेशक कंचन देवराड़ी के मुताबिक समिति अपनी जांच शुरू कर चुकी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण में न सिर्फ शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों बल्कि बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी बैंक कर्मचारी के शामिल हुए बिना यह घपला नहीं हो सकता। करोड़ों रुपया निकलने के बावजूद विभाग के पास इसका एक बार भी इसके लिए ओपीटी नहीं आया।
विज्ञापन