{"_id":"e7eef186c6c5ecba41256fdb19eb0fab","slug":"interview-of-ali-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर उत्तराखंड में बनाएंगे फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर उत्तराखंड में बनाएंगे फिल्म
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Apr 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और ‘गुंडे’ फिल्म बनाने के बाद डायरेक्टर अली अब्बास जफर इन दिनों देहरादून में ‘फुर्सत’ में हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'
अपने घर दून पहुंचे जफर आजकल मां के हाथों बने राजमा-चावल का लुत्फ ले रहे हैं। जफर बताते हैं कि गुंडे बनाने में दो साल लग गए। बहुत थक गया था।
स्पोर्ट्स बेस्ड होगी अगली फिल्म
फुर्सत मिलते ही मां के हाथ का खाना खाने आ गया। अगले प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि अगली फिल्म स्पोर्ट्स बेस्ड होगी। कहा कि यह मेरा फेवरेट सब्जेक्ट है। इसकी कहानी लिख रहा हूं।
विज्ञापन
पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ
विज्ञापन
सोमवार को सिल्वर सिटी में ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ देखने पहुंचे अली ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि आपदा के बाद हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम राज्य का सही स्वरूप लोगों के सामने रखें, ताकि पर्यटक यहां आएं।
अगली फिल्म में उत्तराखंड की लोकेशंस के साथ कलाकार भी यहीं के होंगे। प्रयास रहेगा कि चमोली, पौड़ी और टिहरी की लोकेशंस पर काम करूं।
दिखाऊंगा क्रिकेट के अलावा भी खेल हैं
अब्बास ने बताया कि हमारे देश में क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों को सपोर्ट नहीं मिलता। जब दून के मार्शल स्कूल में पढ़ता था तो हर खेल में माहिर था।
पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी
स्कूल में स्पोर्ट्स कैप्टन भी रहा हूं। अगली फिल्म में दिखाऊंगा कि देश में क्रिकेट के अलावा दूसरे भी खेल हैं। उनकी स्थिति और खिलाड़ियों के हालात भी नजर आएंगे।
मिस करता हूं दून के मोमो
अब्बास इन दिनों राजपुर रोड पर खूब मोमो खा रहे हैं। कहते हैं कि मैं दून के मोमो को बहुत मिस करता हूं। साथ ही राजपुर के पकोड़े भी बेहद पसंद हैं।
18 को अब्बास, शादाब एक साथ
18 अप्रैल को दून क्लब के कार्यक्रम में अब्बास और गायक शादाब मौजूद रहेंगे। शादाब ‘धूम-3’ और ‘गुंडे’ में गाने में गा चुके हैं।
पढ़ें, जीत के लिए 'माओवादियों' की शरण में नेताजी
अब्बास ने ही शादाब को ‘गुंडे’ में गाने के लिए ब्रेक दिया था। इसके बाद उन्हें ‘धूम-3’ में गाने का ऑफर मिला।