{"_id":"664942abbf530e8ab0057d04","slug":"interstate-thief-arrested-with-seven-stolen-bikes-in-vikasnagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-416517-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में चोरी की सात बाइक के साथ अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में चोरी की सात बाइक के साथ अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा नंबर की सात बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि शनिवार को बाइक चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि सहसपुर थाना क्षेत्र से दो और प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी हुई थी। सहसपुर थाना क्षेत्र के दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान की गई। शनिवार को रामपुर में पास से उसे पकड़ लिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के गंगदासपुर निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके बाद कुछ चाबियां मिली। आरोपी ने बताया कि उसने अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर सोरना पदी के पुश्ते की आड़ में झाड़ियों में छिपा कर रखा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हरियाणा नंबर की तीन, उत्तराखंड नंबर की तीन और हिमाचल नंबर की एक बाइक बरामद की गई है। बताया कि मुकदमे में चोरी के साथ धोखाधड़ी, जालसाजी आदि धाराओं को बढ़ाया गया है।