फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Interstate bike theft Gang Caught in roorkee

उत्तराखंड: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, बरामद की चोरी की 16 बाइकें 

Thu, 02 Jan 2020 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jan 2020 08:32 AM IST
सार

  • रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गिरोह से बरामद की चोरी की 16 बाइकें 
  • गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार
  • यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली से बाइक चोरी करते थे गिरोह के सदस्य

विज्ञापन
Interstate bike theft Gang Caught in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में रुड़की में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए गिरोह के दो सदस्यों के पास से पुलिस ने चोरी की 16 बाइकें भी बरामद की है।

विज्ञापन


जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वहीं बाइक मालिकों के बारे में भी छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


बुधवार को गंगनहर कोतवाली में बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस सालियर चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुहाना की ओर से दो बाइकों पर तीन युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को रुकने का इशारा किया तो एक बाइक पर पीछे बैठा युवक कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को पकड़ लिया और बाइकों के कागज दिखाने की बात कही, लेकिन दोनों में से कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई और कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पास जो बाइकें हैं वह चोरी की हैं।

बताया कि उन्होंने 14 बाइकें और भी चोरी की हुई हैं, जो कि शक्ति विहार कॉलोनी के पास कल्लू कॉलोनी में एक खंडहर में छिपा रखी हैं। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की 14 बाइकें बरामद की और कोतवाली ले आई।

एसपी देहात ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में अपना नाम व पता साजिद पुत्र इखलाक निवासी सालियर साल्हापुर, रुड़की और विशाल पुत्र विजेंद्र निवासी पश्चिमी अंबर तालाब, रुड़की बताया है। जबकि फरार आरोपी की पहचान फरमान पुत्र फरजन निवासी सालियर, रुड़की के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरोह यूपी, दिल्ली से बाइक चोरी करता था। गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। 

स्पलेंडर बाइक करते थे चोरी
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक चोरी करते थे। चोरी की 16 बाइकों में से 15 बाइकें स्पलेंडर बरामद हुई हैं, जबकि एक बाइक यामाहा की है। उन्होंने बताया कि गिरोह पांच माह से बाइकें चोरी कर रहा था। बाइकें चोरी करने के बाद गिरोह सभी को एक साथ बेचने की फिराक में था। 

इंस्पेक्टर और एसआई की थपथपाई पीठ
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने इतनी बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा कर पुलिस अधिकारियों की जमकर वाहवाही लूटी है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने खासकर गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह और एसआई नितेश शर्मा की पीठ थपथपाई और बधाई दी। साथ ही एसआई नितेश शर्मा के बेहतरीन नेटवर्क की जमकर प्रशंसा की। 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह, एसएसआई देवराज शर्मा, एसआई नितेश शर्मा, एसआई नवीन पुरोहित समेत कांस्टेबल संजय कुमार, पूरण सिंह, रणवीर सिंह, संदीप कुमार, देवेश कुमार व कपिल देव।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed