फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Yoga Festival 2023 in Rishikesh CM Dhami will Inaugurate festival on 1 march

International Yoga Festival 2023: ऋषिकेश में एक मार्च से बहेगी योग की गंगा, सीएम धामी करेंगे महोत्सव का आगाज

Mon, 27 Feb 2023 07:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Feb 2023 07:22 PM IST
सार

International Yoga Festival 2023 News: योग महोत्सव 1 से 7 मार्च तक चलेगा। महोत्सव में योगाचार्य पद्मश्री शिवानंद, पद्मश्री भारत भूूषण व पद्मश्री रजनीकांत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
International Yoga Festival 2023 in Rishikesh CM Dhami will Inaugurate festival on 1 march
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

तीर्थनगरी ऋषिकेश में हर साल की भांति इस साल भी एक मार्च को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज होगा। 1 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। महोत्सव में योग की बारीकियों को सीखने के साथ ही मन की शांति और स्वस्थ शरीर के लिए अनुभव भी प्राप्त होगा। इसके साथ ही यहां आने वाले योग साधक नृत्य, संगीत के साथ योग के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


Uttarakhand weather: बदरीनाथ और हेमकुंड में हुई बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश से गिरा तापमान
विज्ञापन


एक मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत कई अन्य अतिथियों की उपस्थिति में महोत्सव की शुरुआत होगी। महोत्सव में योगाचार्य पद्मश्री शिवानंद, पद्मश्री भारत भूूषण व पद्मश्री रजनीकांत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ईशा फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, रमामणि अयंगर स्मृति योग संस्थान, कैवल्यधाम, कृष्णमाचार्य योग मंदिरम और शिवानंद योगा स्कूल के प्रशिक्षकों की मौजूदगी में साधक योग की बारीकियों को सीख सकेंगे।

योग साधकों के लिए सात दिन की दिनचर्या तय रहेगी और अलग-अलग विषयों पर साधकों को प्रशिक्षिण दिया जाएगा। प्रतिदिन सुबह योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।

योग साधना पर होगी चर्चा
योग एक साधना है। जिसके जरिये शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके लिए महोत्सव में अलग-अलग विषयों पर परिचर्चा की जाएगी। जिसमें डॉ. अनिल थपलियाल, डाॅ. नवदीप जोशी, डाॅ. प्रिया आहूजा, डाॅ. रोहित सब्बरवाल, प्रो. वीके अग्निहोत्री, प्रो. सुनील जोशी, डाॅ. उर्मिला पांडे आदि विशेषज्ञ विचार रखेंगे।

नाड़ी परीक्षण और मर्म चिकित्सा शिविर
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील जोशी की ओर से महोत्सव में नाड़ी परीक्षण एवं मर्म चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा रागिनी मक्कड़, नितिश भारती, अनुज मिश्रा, सुजीत ओझा समेत अन्य कलाकार नृत्य, कला, संगीत की प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed