फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   International Yoga Day 2025 Additional Secretary held a meeting regarding the program in Gairsain

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: गैरसैंण में कार्यक्रम को लेकर अपर सचिव ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश

Thu, 12 Jun 2025 08:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Jun 2025 08:07 PM IST
सार

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10 देशों के राजदूत प्रतिभाग करेंगे। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
International Yoga Day 2025 Additional Secretary held a meeting regarding the program in Gairsain
योग दिवस को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर आज अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे गैरसैंण पहुंचे। यहां उनकी अध्यक्षता में विधानसभा भराड़ीसैण में जनपद के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योग दिवस के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10 देशों के राजदूत प्रतिभाग करेंगे। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और प्रचार-प्रसार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ आमजनमानस के द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को 19 जून तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


Kainchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर सीएम धामी ने की बैठक, समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बरसात के मौसम को देखते हुए जर्मन हेंगर की व्यवस्था, साउंड सिस्टम और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी कार्यक्रम समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न हों। उन्होंने कहा कि योग दिवस के आयोजन से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed