फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International women's day 2019 girl power in politics

महिला दिवस 2019: किसी से कम नहीं बेटियां, बढ़ रही है राजनीति में महिलाओं की भागीदारी 

Fri, 08 Mar 2019 12:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Mar 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
International women's day 2019 girl power in politics
नेहा जोशी - फोटो : अमर उजाला

नेहा जोशी राजनीति में एक नया उभरता चेहरा हैं। उनकी सबसे पहली पहचान अपने विधायक पिता गणेश जोशी से है। पिता को रोल मॉडल मानने वाली नेहा राजनीति में अपना अलग मुकाम बनाना चाहती हैं। पिता की छाया से बाहर वो अपनी क्षमता, योग्यता और काबलियत के दम पर अपनी नई राह बनाने निकल पड़ी हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की चुनिंदा 13 युवा मीडिया पेनेलिस्ट में से एक हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सहप्रभारी का दायित्व निभा रही हैं। अमर उजाला ने महिला दिवस के अवसर पर उनके भावी एजेंडे पर बातचीत की।

विज्ञापन


राजनीति के क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की सीमित मौजूदगी पर नेहा ने कहा कि अब बदलाव दिख रहा है। बेटियां आत्मविश्वास से लबरेज हैं। वे काम का हर वह क्षेत्र चुन रही हैं, जहां पुरुषों का एकाधिकार रहा है। वे राजनीति में भी आ रही हैं। बकौल नेहा, बचपन से ही मुझे ऐसा माहौल मिला है कि मैं हर परिस्थिति में सहज रहती हूं। देहरादून के सेंट जोसेफ  कॉलेज से 12वीं तक पढ़ी नेहा दिल्ली विवि से अर्थशास्त्र में स्नातक करने के बाद अमेरिका में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से सामाजिक क्षेत्र में पढ़ाई कर चुकी हैं। वे एनजीओ खोलकर समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकती थीं, लेकिन उनका मानना है कि एनजीओ के कार्यक्षेत्र की एक सीमा होती है। राजनीति का मंच बहुत व्यापक है। इसलिए वे राजनीति से जुड़ीं और ये उनका बचपन से सपना रहा है। स्कूल, विवि तथा अनुभव से प्राप्त ज्ञान उनके लिए राजनीति को समझने और लोगों से खुद को जोड़ने में बहुत मददगार साबित हुआ है। वे पेट्रोलियम मंत्रालय की उज्ज्वला योजना की सामाजिक सलाहकार भी हैं और योजना को लागू करने में जमीन पर जो व्यावहारिक दिक्कतें आती हैं, उनकी पहचान कर उनके समाधान को लेकर सुझाव देती हैं।

विज्ञापन

राजनीति की परिभाषा बदल रही है

बकौल नेहा, पिछले दो दशक में देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव आया है। अब राजनीति में ऐसे लोग आ रहे हैं जो कमजोर, जरूरतमंद के सरोकारों के लिए सड़क पर संघर्ष कर सकते हैं और जिम्मेदारी मिलने पर अपनी योग्यता के जरिये विकास का नया मुहावरा गढ़ सकते हैं। उनकी मानें तो सियासत में एक मिश्रित क्षमता वाला राजनेता चाहिए जो सड़क पर संघर्ष भी करे और अपने ज्ञान से विकास की नई दिशा भी तय कर सके।

बेटा करे तो दबंग और बेटियों पर सवाल
समाज में बेटियों को लेकर बदलाव दिख रहा है। लोग बेटियों की बेटों की तरह फिक्र कर रहे हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ बदलना बाकी है। इसी समाज में बेटा कुछ भी करे तो वह दबंग हो जाता है, लेकिन बेटियां उच्छ श्रृंखल मानी जाती हैं, लेकिन अब सोच बदल रही है। बेटियां पढ़ रही हैं और आगे बढ़ रही हैं।

तब नहीं हो सकेगी नौकरशाही हावी
अक्सर विधायिका पर नौकरशाही के हावी हो जाने की बातें होती हैं। पढ़े-लिखे समझदार संघर्षशील युवाओं के हाथों में राजनीतिक नेतृत्व आएगा तो उनके लिए नौकरशाही को नियंत्रित करना आसान होगा। वे जनहित में योजनाएं, कानून और कार्यक्रम बना सकेंगे और नौकरशाह की मनमानी नहीं होने देंगे।

महिला, स्वच्छता और स्वास्थ्य

राष्ट्रीय युवा राजनीति में सक्रिय नेहा जोशी प्रदेश को ही अपनी सियासी जमीन मानती हैं और यहीं रहकर अपना राजनीतिक आधार बनाने का सपना देखती हैं। वे एक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर प्रदेश के तीन प्रमुख मुद्दों पर काम करने की सोच रही है। पहला कचरा प्रबंधन हैं, जिसके बारे में उनका विचार है कि इस समस्या के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा गया तो वह दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड में भी कचरों के पहाड़ खड़े हो जाएंगे।

वे महिलाओं के मसलों पर काम करना चाहती है। इसके लिए उन्होंने आई लीड नेटवर्क लांच किया है। इस नेटवर्क के जरिये वे ऐसी महिलाओं की टीम तैयार कर रही हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में मुकाम बना चुकी हैं। ये जानकार महिलाएं उन महिलाओं का मार्गदर्शन करेंगी जो उनसे जुड़े क्षेत्रों में कॅरियर बनाने की सोच रही हैं। तीसरा, स्वास्थ्य का क्षेत्र है, जिसमें वे और अधिक कार्य की आवश्यकता महसूस करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed