फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International shooter celebrated sports day by selling goods

अंतरराष्ट्रीय शूटर ने सड़क किनारे सामान बेच मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

Mon, 30 Aug 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
International shooter celebrated sports day by selling goods
टोक्यो पैरालंपिक में पहला मेडल लाकर टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने रविवार को जहां राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत को तोहफा दिया। वहीं, पहली दिव्यांग निशानेबाज दिलराज कौर ने सड़क किनारे सामान बेच कर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। दिलराज बीते करीब 70 दिनों से अपनी मां के साथ गांधी पार्क के गेट के सामने चिप्स और अन्य सामान बेच रही हैं।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहीं दिलराज ने बताया कि वह लंबे समय से सरकार से नौकरी की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग की अनदेखी कर रही है। दिलराज ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। बताया कि इस संबंध में अगस्त के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री ने उनकी मां को बुलाकर आश्वासन दिया था कि वह सकारात्मक कार्यवाही करेंगे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

दिलराज कौर ने पैरालंपिक शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक रजत और राष्ट्रीय स्तर पर 24 स्वर्ण समेत कई पदक अपने नाम किए हैं। इसके अलावा वर्ल्ड पैरा स्पोर्ट्स में पहली सर्टिफाइड कोच, स्पोर्ट्स एजुकेटर जैसी कई उपलब्धियां उनके साथ जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed