23 से 25 नवंबर तक देहरादून में होगा वैली ऑफ वर्ड्स का आयोजन, राज्यपाल करेंगी उद्घाटन
साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वैली ऑफ वर्ड्स (वीओडब्ल्यू) देहरादून में साहित्य अवार्ड समारोह का आयोजित करेगा। यह समारोह 23 से 25 नवंबर तक चलेगा। अमर उजाला समारोह का हिंदी मीडिया पार्टनर है।
समारोह के मुख्य आकर्षण वीओडब्ल्यू पुरस्कार हैं। पांच श्रेणियों में मिलने वाले अवार्ड के लिए हर श्रेणी में पांच किताबें चयनित की गई हैं, जिनमें से एक को यह सम्मान मिलेगा। समारोह का उद्घाटन राज्यपाल बेबी रानी मौर्या करेंगी।
साहित्य के क्षेत्र में काम कर रहे शिवालिक हिल्स फाउंडेशन ट्रस्ट ने वर्ष-2017 में वीओडब्ल्यू अवार्ड शुरू किए थे। इस बार आरईसी (रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्पोरेशन) के साथ मिलकर साहित्य और अवार्ड समारोह आयोजित किया जा रहा है। शिवालिक हिल्स फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि पुरस्कार के लिए दो सौ से अधिक प्रविष्टियां विभिन्न श्रेणियों में आई थी। हिंदी और अंग्रेजी के सभी बड़े प्रकाशकों ने वर्ष-2017 में प्रकाशित अपनी मुख्य पुस्तकों को अवार्ड के लिए भेजा।
इनमें से सर्वोत्तम पांच पुस्तकों का चयन हुआ है। 23 से 25 नवंबर को होने वाले समारोह में विजेता लेखकों के नाम घोषित किए जाएंगे। तीन दिवसीय समारोह में दो सौ से अधिक लेखक पहुंचेंगे और 27 किताबों का विमोचन होगा।
जारी होगा फर्स्ट डे पोस्टल कवर
देहरादून में होने वाले तीन दिवसीय साहित्य समारोह का उद्घाटन राज्यपाल बेबी रानी मौर्या करेंगी। राज्यपाल उद्घाटन अवसर पर फर्स्ट डे पोस्टल कवर भी जारी करेंगी। प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन डा. बिबेक देवरॉय मुख्य वक्ता रहेंगे। उद्घाटन समारोह पर ही अवार्ड विजेता पुस्तकों के नामों की घोषणा होगी। इस अवसर पर आरईसी के सीएमडी डा. पीवी रमेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
बीते वर्ष के यह रहे विजेता
हिंदी गैर कल्पित कथा में मुनव्वर राणा को ‘मीर आकर लौट गए’ और कल्पित कथा में संतोष चौबे को ‘जल तरंग’ के लिए अवार्ड दिया गया। अंग्रेजी की गैर कल्पित कथा नितिन साठे की ‘बॉर्न टू फ्लाई’ और अंग्रेजी कल्पित कथा के लिए नमिता गोखले की ‘थिंग्स टू लीव बिहाइंड’ के लिए सम्मानित किया गया।
विभिन्न श्रेणियों में चयनित टाप पांच किताबें
अंग्रेजी फिक्शन (कल्पित कथा)
- सौरभ पंत की पवन : द फ्लाइंग अकाउंटेंट
- जीत थायइल की द बुक ऑफ चाकलेट सेंट्स
- विक्रम भट्ट की ए हेंडफुल ऑफ सनशाइन
- जैरी पिंटो की मर्डर इन माहिम
- सुजीत सराफ की हरी लाल एंड संस
अंग्रेजी नॉन फिक्शन
- राजीव डोगरा की डूरंड्स कर्स : ए लाइन अक्रॉस द पठान हर्ट
- सुदीप चक्रवर्ती की द पोट्रेट ऑफ ए काम्युनिटी
- मोहम्मद यूनुस की ए वर्ल्ड ऑफ थ्री जीरोज : द न्यू इक्नोमिक्स ऑफ जीरो पावरटी, जीरो अनइंप्यलायमेंट एंड जीरो नेट कार्बन इमिशन
- मरय्यम एच रिशी की द फ्लेवर ऑफ स्पाइस : जर्नी, रेसिपीज, स्टोरीज
- चैतन्य चरन की डिमिस्टिफाई इनकार्नेशन
हिंदी कल्पित कथा
- कुसुम अंसल की परछाइयों का समयसार
- आनंद हर्षुल की चिड़िया बहनों का भाई
- बालेंदु द्विवेदी की मदारीपुर जंक्शन
- ज्ञान प्रकाश विवेक की डरी हुई लड़की
- गोविंद मिश्रा की शाम की झिलमिल
हिंदी गैर कल्पित कथा
- मैत्रेयी पुष्प की वो सफर भी था, मुकाम भी
- नसीरा शर्मा की अदब में बाई पसली
- अष्टाभुज शुक्ल की पानी की पटकथा : ललित निबंध
- शशी शेखर की लीक से हटकर
- कमल किशोर की प्रेमचंद की कहानी यात्रा और भारतीयता
बच्चों के लिए लेखन
- रंजीत लाल की द ट्रीज ऑफ मेडले गार्डन
- अनुपम अरुणाचलम की टूथ एंड नेल, फर एंड स्केल : फैंटास्टिक क्रिएचर फ्रॉम द मिथ एंड लिजेंड ऑफ इंडिया
- जूही चोपड़ा की द हाउस देट स्पोक
- रूचिरा रामानुजम और रंजीनी राव की बुकवार्म्स एंड जेली बेलीस
- जिलियन राइट्स की मिष्ठी, द मिर्जापुर लेब्राडोर