{"_id":"5f1f352a8ebc3e9fa45f88bd","slug":"international-level-institute-will-open-for-skill-development-in-the-state-chief-minister-dehradun-news-drn351361879","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में कौशल विकास के लिए खोलेंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में कौशल विकास के लिए खोलेंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान: मुख्यमंत्री
विज्ञापन
महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तहसील और शहीद मेजर दुर्गामल्ल राजकीय महाविद्यालय में महिला छात्रावास के भवन निर्माण के लिए सोमवार को आधारशिला रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर में स्थापित की गई शहीद मेजर दुर्गामल्ल की प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में शैक्षिक माहौल बनाने के अलावा कौशल विकास के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान शुरू कराने का मन बना रही है। बताया कि गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाया जा रहा है।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार कौशल विकास के अंतरराष्ट्रीय संस्थान के अलावा सांइस टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं तैयार कर रही है। इसके लिए भी एक आवासीय संस्थान शुरू करने की मंशा है। कहा कि आज प्रदेश में ई कैबिनेट शुरू की गई है। 16 ई-ऑफिस काम करने लगे हैं। जल्द तहसीलों में ई-ऑफिस करने का मन सरकार बना चुकी है। कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वायदे, गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर ऐतिहासिक काम किया है। कहा कि जनता से किए गए वायदों में से 85 प्रतिशत पूरे कर दिए है। कहा कि कामकाज में पारदर्शिता लाकर प्राथमिकता के साथ जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सभी महाविद्यालयों शीघ्रता से वाईफाई सुविधा देने का काम सरकार करने जा रही है। बताया कि छात्रावास का निर्माण एक साल की अवधि में पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में प्राचार्य और पर्याप्त फैकल्टी है। प्रमुख सचिव आनंदवर्द्धन ने कहा कि रूषा के माध्यम से महिला छात्रावास के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने स्वागत करते हुए कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान और वाणिज्य की कक्षाएं शुरू कराने का अनुरोध किया। मुख्य रूप से वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करन बोरा, देहरादून नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल, विक्रम सिंह नेगी, सरिता जोशी आदि मौजूद थे।
आदर्श रूप में दिखेगी डोईवाला विधानसभा
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सतर्कता, सावधानी और साहस रखना चाहिए। कहा कि उनका मानना है कि सामाजिक नहीं, शारीरिक दूरी रखनी चाहिए। कहा कि कोरोना काल में एक दूसरे की मदद भी करनी चाहिऐ। कहा कि विधानसभा को आदर्श रूप देने के लिए बेहतर प्रयास हो रहे है। लॉ यूनिवर्सिटी और कोस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट सेंटर की बाधाएं जल्द दूर की जा रही है। जल्द कैंसर अस्पताल का भी का काम शुरू हो जाएगा। बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर को हंस फाउंडेशन की मदद से खोला जाएगा। कहा कि सरकार ने पांच विश्वविद्यालय और 104 कॉलेजों को ई-ग्रंथालय से जोड़ा।
विज्ञापन
इन लोगों की रही उपस्थिति
डोईवाला। तहसील और छात्रावास भवन के आधारशिला कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएम के ओएसडी धीरेन्द्र सिंह पंवार,अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष खेम सिंह पाल, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, एडीएम अरविंद पांडे, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, रविन्द्र कटारिया,राजकुमार, ममता नयाल, लंलित पंत,चंद्रकला ध्यानी, नरेन्द्र नेगी, डबल सिंह भण्डारी, संजीव सैनी, मनीष नैथानी, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला, सिपेट निदेशक नरेन्द्र गुप्ता, ब्रिडकुल के एमडी केएस नेगी, डॉ. एसपी सती, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. आरएस रावत आदि मौजूद थे।

शहीद दुर्गा मल्ल को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।- फोटो : RISHIKESH

डोईवाला में शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत।- फोटो : RISHIKESH