{"_id":"65e4cf9e89a074d76b0a4e16","slug":"intermittent-rain-has-been-continuing-in-uttarakhand-for-dehradun-news-c-5-1-drn1030-363420-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आंधी-ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से लौटी ठंड, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आंधी-ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से लौटी ठंड, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I- दिनभर की बारिश से इस साल पहली बार छह डिग्री गिरा पाराI
उत्तराखंड में बीते तीन दिन से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को भी दिनभर हुई बारिश व ओलावृष्टि से दून के तापमान में इस साल की अब तक की सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 19.9 डिग्री रहा। यही वजह रही कि फरवरी के शुरुआती दिनों के बाद मार्च में एक बार फिर ठंड लौट आई। इससे पहले चार फरवरी को दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री की कमी के साथ 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून के मोहकमपुर स्टेशन पर शाम 5:30 बजे तक 9.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि सबसे अधिक बारिश पंतनगर में 34.8 एमएम बारिश हुई। मुक्तेश्वर में 14.3 और नई टिहरी में 9 एमएम बारिश हुई। तापमान की बात करें तो नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 7.1 डिग्री रहा। जबकि, मुक्तेश्वर का तापमान नौ डिग्री की कमी के साथ 7.5 और पंतनगर का पांच डिग्री की कमी के साथ 21.5 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है मार्च महीने में बारिश का यह आंकड़ा औसतन बारिश से अधिक है। देहरादून में सोमवार यानी आज के मौसम की बात करें तो आसमान में आंशिक रूप से लेकर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के आसार हैं।
Iअधूरे निर्माण बने परेशानी का सबबI
बारिश के चलते शहर के अधूरे निर्माण परेशानी का सबब बन गए हैं। खोदी गई सड़क व रास्तों में कीचड़ फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर पैदल चलने वालों व दोपहिया चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, माजरा चौक, दर्शनलाल चौक, एस्लेहॉल चौक, धर्मपुर चौक, प्रेमनगर समेत प्रिंस चौक में जलभराव होने से भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।