चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी करने वालों की अब खैर नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की जीत के बाद आतिशबाजी करने वालों की खैर नहीं है। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम गोपनीय ढंग जांच कर रही है।
मंगलवार को भी रुड़की पुलिस और खुफिया विभाग आतिशबाजी करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए छानबीन कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान की जीत पर रुड़की में एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने आतिशबाजी कर लोगों की भावनाएं भड़काने एवं माहौल खराब करने का प्रयास किया।
इस पर पुलिस आतिशबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस और खुफिया विभाग आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गए हैं।
आतिशबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास
रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच क्रिकेट मैच हो रहा था। इसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की जीत पर एक मोहल्ले में कुछ शरारती तत्वों ने आतिशबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास किया।
सूचना पर रात को पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक मौके से सभी गायब हो गए थे। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम गोपनीय ढंग से आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई है।
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा का कहना है कि पाकिस्तान शत्रु देश है। उसकी जीत पर आतिशबाजी करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ शरारती तत्वों ने एक मोहल्ले में आतिशबाजी की है। ऐसे लोगों का मकसद माहौल खराब करना है। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।