फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions to remove flaws in 15 days otherwise electricity will be cut Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: यूपीसीएल जांच में मिलीं खामियां 15 दिन में दूर करने में निर्देश, नहीं तो कटेगी बिजली

Mon, 24 Jul 2023 02:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Jul 2023 02:27 PM IST
सार

अब यूपीसीएल ने प्रदेश के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पंपिंग स्टेशन, पेयजल के ट्यूबवेल सहित तमाम बिजली से चलने वाली परियोजनाओं की करंट से सुरक्षा का मोर्चा खुद संभाल लिया है। निदेशक परिचालन एमएल प्रसाद ने अपने इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि वह सप्ताहभर में अपने क्षेत्र की सभी ऐसी परियोजनाओं के भीतर विद्युत सुरक्षा के उपायों का ऑडिट करें।

विज्ञापन
Instructions to remove flaws in 15 days otherwise electricity will be cut Uttarakhand News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जो विभाग ज्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं, उनका सेफ्टी ऑडिट यूपीसीएल खुद करेगा। जांच में आने वाली कमियां संबंधित विभाग को बताएगा। 15 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद सीधे उस परियोजना को करंट से असुरक्षित मानते हुए कनेक्शन काट दिया जाएगा। निदेशक परिचालन एमएल प्रसाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक लेकर सभी चीफ इंजीनियर को इसका अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

चमोली हादसे के बाद अब यूपीसीएल ने प्रदेश के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पंपिंग स्टेशन, पेयजल के ट्यूबवेल सहित तमाम बिजली से चलने वाली परियोजनाओं की करंट से सुरक्षा का मोर्चा खुद संभाल लिया है। निदेशक परिचालन एमएल प्रसाद ने अपने इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि वह सप्ताहभर में अपने क्षेत्र की सभी ऐसी परियोजनाओं के भीतर विद्युत सुरक्षा के उपायों का ऑडिट करें। उसमें जो भी कमियां मिलें, उसकी जानकारी संबंधित विभागों को बताएं।

विज्ञापन


इन कमियों को दूर करने के लिए केवल 15 दिन का समय दिया जाएगा। साथ ही इन 15 दिन में परियोजना संचालन में एहतियाती कदमों की जानकारी भी दी जाएगी। तय समय में विभाग ने कमियां दूर न कीं तो यूपीसीएल सीधे उसे असुरक्षित मानते हुए बिजली का कनेक्शन काट देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: शादी के लिए मना करने पर युवक ने खोए होश, धारदार हथियार से युवती के गले पर किया वार

सेफ्टी नियम: मीटर तक बिजली सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपीसीएल की

नियामक आयोग की ओर से बनाए गए नियमों पर गौर करें तो किसी भी उपभोक्ता के घर, प्रतिष्ठान, परियोजना में सुरक्षित आपूर्ति की जिम्मेदारी यूपीसीएल केवल मीटर तक संभालता है। इससे आगे प्रतिष्ठान के भीतर की जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की है। मसलन, प्रतिष्ठान के भीतर अर्थिंग से लेकर एमसीबी आदि लगाने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की होती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed