फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions to prepare a report on rain-affected crops

Dehradun News: बारिश से प्रभावित फसलों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश

Fri, 31 Jul 2026 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Instructions to prepare a report on rain-affected crops
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बारिश से प्रभावित फसलों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कैंप कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जोशी ने अधिकारियों को सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने उत्तराखंड की चाय के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में देहरादून के किसान भवन में एक चाय बिक्री केंद्र स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए। विभागीय मंत्री ने कहा, यह केंद्र राज्य की चाय और जैविक उत्पादों को बेहतर बाजार व पहचान दिलाएगा। उन्होंने फसलों को बारिश से हुए नुकसान की नियमित निगरानी और आकलन करने को कहा। इसके लिए प्रतिदिन की रिपोर्ट मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में नाबार्ड के माध्यम से संचालित पॉलीहाउस निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को इन कार्यों में तेजी लाने और नियमित निगरानी करने को कहा गया। जोशी ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में कृषि सचिव एसएन पांडे, निदेशक दिनेश कुमार, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed