फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions for action on employees found missing from duty

ड्यूटी से गायब मिले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions for action on employees found missing from duty
ड्यूटी के दौरान गायब मिले नगर निगम के टैक्स अनुभाग कर्मचारियों के खिलाफ मेयर सुनील उनियाल गामा ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अन्य अनुभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी जनता से जुड़े काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को निगम में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर में टैक्स जमा कराने पहुंचे लोगों ने मेयर गामा से कर्मचारियों के गायब होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि लंच टाइम समाप्त होने के बावजूद कर्मचारी काउंटर पर नहीं हैं, जिसके कारण उनका टैक्स जमा नहीं हो पा रहा है। इस पर मेयर गामा ने टैक्स अनुभाग का औचक निरीक्षण किया तो वहां कई कर्मचारी गायब मिले। इस पर मेयर ने सभी गायब कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग बहुत उम्मीद लेकर अपना काम कराने आते हैं। उन्होंने सभी निगम कर्मियों से लोगों से अच्छा व्यवहार करने और उनका काम तुरंत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed