फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inspire all people for 'Har Ghar Tiranga': Uniyal

हर घर तिरंगा% के लिए सभी लोगों को करें प्रेरित: उनियाल

Sat, 06 Aug 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Inspire all people for 'Har Ghar Tiranga': Uniyal
जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा लगाया जाना है। इसके लिए सभी लोगों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मंत्री ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाते हुए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया। डीएम सोनिका ने प्रभारी मंत्री को कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एफएम रेडियो, लाउडस्पीकर, सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार समेत भवनों, दफ्तरों, सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर बैनर चस्पा किए गए हैं।

सीडीओ झरना कमठान ने बताया कि जिले में हर घर तिरंगा के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्मिकों की तैनाती की गई है। आठ से 12 अगस्त तक घरों में तिरंगा झंडा बांटे जाएंगे। इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त मनुज गोयल, एडीएम प्रशासन डॉ. शिव कुमार बरनवाल, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, एसडीएम डोईवाला युक्ता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed