{"_id":"5d740f248ebc3e014e27f07f","slug":"inspector-stopped-to-relieve-sp-will-investigate-dehradun-news-drn3189339168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को रिलीव करने पर रोक, एसपी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा को रिलीव करने पर रोक, एसपी करेंगे जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने नैनीताल से दरोगा राहुल राठी को पिथौरागढ़ रिलीव करने पर रोक लगा दी है। पूरे मामले की जांच एसपी हल्द्वानी को सौंपी गई है।
बता दें, नैनीताल में तैनात दरोगा ने गलत दिशा से वाहन लाने पर एक मंत्री के करीबी से विवाद हो गया था। कहासुनी होने के कारण यह मामला गरमा गया था। इसी बीच कुमाऊं रेंज के डीआईजी जगत राम जोशी ने दरोगा को पिथौरागढ़ स्थानांतरित कर दिया था, जबकि दरोगा पहले से अंडर ट्रांसफर था, जिसे ऊधम सिंह नगर के लिए रिलीव करना था। सोशल मीडिया पर दरोगा को नेता जी के दबाव में हटाने को लेकर मामला गरमा गया था। इसके चलते पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार रात ही मौखिक रूप से रोक लगा दी थी। अब पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने शनिवार को जांच होने तक दरोगा राहुल राठी के रिलीव पर रोक लगा दी है। उन्हाेंने बताया कि एसपी हल्द्वानी को जांच सौंप गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।