फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inspector accused of assault, traders surrounded the post

व्यापारियों ने लगाया इंस्पेक्टर पर मारपीट का आरोप, चौकी घेरी

Tue, 23 Aug 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Inspector accused of assault, traders surrounded the post
थानाध्यक्ष डालनवाला द्वारा सिख समुदाय से की गई अभद्रता को लेकर करणपुर चौकी पहुंचे सिख समुदाय के ? - फोटो : DEHRADUN
दुकान की किरायेदारी के विवाद में पीड़ित व्यापारी ने इंस्पेक्टर डालनवाला पर थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही व्यापारियों के साथ करनपुर चौकी का घेराव किया और एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने दो दिन में जांच कर रिपोर्ट तलब करते हुए दो दिनों तक इंस्पेक्टर को अपने कार्यालय से अटैच कर दिया।
विज्ञापन

मामला ईसी रोड स्थित एक दुकान की किरायेदारी का है। दुकान के किरायेदार परमप्रीत सिंह हैं। वह मॉड्यूलर किचन का काम करते हैं। परमप्रीत का कहना है कि उन्होंने यह दुकान नदीम से किराये पर ली थी। तीन साल का अनुबंध था। पिछले साल नदीम की मृत्यु हो गई। इसके बाद नदीम की पत्नी साइसा और उनके ससुर जरीफ का विवाद हो गया। कुछ दिन बाद जरीफ की भी मृत्यु हो गई। अब इस दुकान पर अपना हक जताते हुए वह इसे खाली कराने के लिए कह रही थी।
विज्ञापन

मगर, परमप्रीत के पास तीन साल का अनुबंध था और तीन महीने बाकी हैं। ऐसे में उन्होंने दुकान खाली करने को मना कर दिया। आरोप है कि गत 16 अगस्त को साइसा ने जबरदस्ती दुकान पर ताला लगा दिया। इसमें परमप्रीत सिंह की लेबर का एक आदमी भी अंदर बंद हो गया। उन्होंने शिकायत पुलिस से की। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खोलकर व्यक्ति को मुक्त कराया। अगले दिन परमप्रीत सिंह की शिकायत पर साइसा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब परमप्रीत सिंह और उनके साथियों का कहना है कि डालनवाला पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। परमप्रीत का आरोप यह भी है कि इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने उन्हें थाने में बुलाकर पीटा था। इसके विरोध में सोमवार को परमप्रीत और उनके साथियों ने करनपुर पुलिस चौकी का घेराव किया। साथ ही एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से मुलाकात की। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी से कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी है। तब तक इंस्पेक्टर उनके कार्यालय से अटैच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed