फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   inquiry to four ips offers for absent on independence day in uttarakhand

उत्तराखंड: स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण से गायब रहे चार IPS से जवाब तलब 

Fri, 25 Aug 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
inquiry to four ips offers for absent on independence day in uttarakhand

राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के झंडारोहण में शामिल न होने पर कड़ी नाराजगी जताई गई है। पुलिस मुख्यालय से इन अधिकारियाें से अनुपस्थिति को लेकर जवाब तलब किया गया है। इनमें एक आईजी और तीन डीआईजी स्तर के अधिकारी हैं। 

विज्ञापन


15 अगस्त को राजभवन में हुए झंडारोहण में पुलिस महानिरीक्षक (जेल) पीवीके प्रसाद, डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति, डीआईजी मोहन सिंह बंग्याल और पूर्ण सिंह रावत शामिल नहीं हो पाए थे। इन अधिकारियों ने झंडारोहण में न पहुंचने की कोई वजह भी अभी तक नहीं बताई है।
विज्ञापन


राजभवन ने उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय से कड़ी नाराजगी जताई है। पुलिस मुख्यालय ने इन आईपीएस से राजभवन के झंडारोहण में शामिल न होने के कारण जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वतंत्रता दिवस परेड में आईएएस अधिकारियाें के शामिल न होने पर नाराजगी जताई थी। इस मामले में 54 आईएएस अधिकारियों को जवाब तलब किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed