{"_id":"586d5acf4f1c1ba70915a808","slug":"inquiry-against-four-police-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण उत्तराखंड ने तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए हैं। मामला बीएसएम पीजी कॉलेज के प्राचार्य की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सम्राट शर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने से जुड़ा है।
विज्ञापन
डॉ. सम्राट शर्मा ने अपने ऊपर दर्ज एफआईआर के खिलाफ राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण उत्तराखंड में शिकायत कराई थी। सुनवाई के बाद प्राधिकरण ने डीआईजी गढ़वाल क्षेत्र को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
प्राधिकरण की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि डीआईजी गढ़वाल रेंज अपने स्तर से अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को नियुक्त कर प्रकरण की जांच कराएं। साथ ही जांच ऐसे अधिकारी को सौंपी जाए जो हरिद्वार जिले में नियुक्त न हो।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस अधिकारियों ने विवेचना निष्पक्ष रूप से नहीं की। पुलिस अधिकारियों में तत्कालीन सीओ रेणू लोहानी, उप निरीक्षक राकेश भट्ट, उपनिरीक्षक बलवंत सिंह एवं ध्वजवीर सिंह के नाम शामिल हैं।