फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Innocent girl body was found on ground And Mother found hanging on noose in UDHAM SINGH NAGAR

Uttarakhand: तीन दिन से दुधमुंही बच्ची के साथ गायब महिला का ऐसे हाल में मिला शव, मासूम की लाश देख सिहर उठी पुलिस

Tue, 07 Jun 2022 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jun 2022 11:30 AM IST
सार

उधमसिंह नगर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला और उसकी मासूम बच्ची के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि मां फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Innocent girl body was found on ground And Mother found hanging on noose in UDHAM SINGH NAGAR
जांच करती पुलिस और मां-बेटी के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म में तीन दिन पूर्व मायके से लापता महिला और उसकी आठ महीने की दुधमुंही बच्ची का शव जंगल में मिला। महिला एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली, जबकि पुत्री का शव जमीन पर पड़ा था। महिला अपनी पुत्री के अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए एक सप्ताह पूर्व अपने आठ वर्षीय पुत्र और बच्ची के साथ मायके रूदपुर गांव आई थी।
विज्ञापन


रूदपुर ग्रामसभा निवासी जोगेश हालदार की पुत्री पिंकी (33) का विवाह दस वर्ष पूर्व पीलीभीत (यूपी) के गांधीनगर निवासी निताई हालदार के साथ हुआ था। पिंकी आठ महीने की पुत्री जान्हवी के अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए अपने आठ वर्षीय पुत्र यश व पुत्री के साथ 29 मई को अपने मायके रूदपुर गांव आई थी। 
विज्ञापन


बुधवार को पुत्री का अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ था। मायके के लोगों ने बताया कि अन्नप्राशन कार्यक्रम के बाद पिंकी ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ससुराल जाने में आनाकानी करने लगी। पिंकी तीन दिन पहले शनिवार सुबह चार बजे अपनी अबोध बच्ची के साथ घर से कहीं चली गई। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद परिजन पिंकी और बच्ची को तलाशने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ग्रामीणों को गांव के पास सूखी नदी से डेढ़ किमी दूर जंगल में पिंकी का शव एक पेड़ में फंदे पर लटका मिला। पास ही आठ महीने की अबोध बच्ची का शव पड़ा था। सूचना पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा, कोतवाल प्रकाश दानू और चौकी प्रभारी संजीत यादव ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेटी व उसकी मासूम बच्ची की मौत से मायके में मातम पसर गया। मायके पक्ष का कहना था कि अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए आई पिंकी काफी गुमसुम व उदास थी। शुक्रवार को पिंकी की उसके पति के साथ फोन पर बात हुई थी जिसके बाद से पिंकी पूरी तरह असहज थी। 

इधर सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या बच्ची को गला घोंटकर या जहर देकर मारने के बाद महिला के फांसी लगाना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कैलाश नदी किनारे पेड़ से लटका मिला शव
सिडकुल से सटी कैलाश नदी के पास पेड़ में ग्रामीण का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। सोमवार को एल्डिको सिडकुल इंडस्ट्रीयल पार्क के समीप कैलाश नदी के पास पेड़ पर शव लटका होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने शव को नीचे उतारकर उसकी शिनाख्त कराई तो मृतक हाल निवासी उकरौली व मूल निवासी ग्राम बलइया पीलीभीत उत्तर प्रदेश के लेखराज (40)  पुत्र प्रीतम लाल के रूप में हुई। लेखराज उकरौली में रहता था। उसका बलईया गांव में भी परिवार रहता है। लेखराज की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या करने का प्रतीत होता है। जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed