{"_id":"67729692e61b4ed01f01fdbc","slug":"information-provided-to-members-about-ongoing-plans-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1003-117356-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सदस्यों को दी संचालित योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सदस्यों को दी संचालित योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सदस्यों के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सदस्यों के लिए छावनी बाजार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सहकारी समिति के 50 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। जिन्हें सहकारिता मंत्रालय की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पहुंचे सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि अब समिति के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर का कार्य भी किया जा रहा है। इससे सरकारी सेवाओं का लाभ न्यूनतम शुल्क पर लिया जा सकता है। आने वाले समय में समिति बैंक जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेगी। इससे किसानों और स्थानीय निवासियों को लाभ होगा। वहीं उन्होंने जैविक खेती और उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। बताया कि सरकार जैविक खेती को प्रोत्साहित कर रही है। किसानों को उनके जैविक उत्पादों के लिए उचित मूल्य मिलेगा। इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने की योजना भी बनाई गई है। ताकि, किसानों की आय में वृद्धि हो। इस मौके पर चमन सिंह, बलबीर सिंह, बाबूराम जोशी, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, रणवीर सिंह, हरि, शमशेर सिंह, राहुल आदि उपस्थित रहे।