फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Information of influenced by terrorist groups intelligence agency eye on kashmiri student

आतंकी गुट से प्रभावित होने की सूचना के बाद नैनीताल में 42 कश्मीरी छात्रों पर खुफिया एजेंसी की नजर

Sun, 04 Nov 2018 05:20 AM IST
अरविंद उपाध्याय, अमर उजाला, हल्द्वानी
अरविंद उपाध्याय, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 04 Nov 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Information of influenced by terrorist groups intelligence agency eye on kashmiri student

कश्मीरी छात्रों के आतंकी गुट से प्रभावित होने की जानकारी मिलने पर खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) की पहल पर एलआईयू ने जिले में अध्ययनरत 42 छात्रों का ब्योरा जुटाकर प्रदेश मुख्यालय को भेज दिया है। खुफिया एजेंसियां फेरी लगाने वाले कश्मीरी युवकों पर भी विशेष नजर रख रही है। 

विज्ञापन


देहरादून के छात्र के आतंकी गुट में शामिल होने और देश के अन्य कॉलेजों से गंभीर इनपुट मिलने पर आईबी के अधिकारी कश्मीरी छात्रों की गतिविधियों को लेकर गंभीर हो गए हैं। आईबी ने पुलिस के खुफिया अधिकारियों से प्रदेश में रहने वाले कश्मीरी लोगों का विवरण मांगा है। इसी के तहत एलआईयू ने जिले में अध्ययनरत छात्रों का ब्योरा जुटाने के लिए विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों और संस्था के प्रमुखों को पत्र भेजा है।  
विज्ञापन


एमबीपीजी कॉलेज के शिक्षक एचएस भाकुनी ने भी एलआईयू की ओर से पत्र भेजे जाने की पुष्टि की है। पता चला है कि आईबी छात्रों के मोबाइल कॉल और मैसेज पर भी ध्यान रख रही है।  उधर, आईबी ने फेरी लगाने वाले कश्मीरी युवकों की भी जांच करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिले में अध्ययनरत कश्मीरी छात्र

रामनगर मदरसे में  : 08
महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी : 01
मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी : 08
आम्रपाली लामाचौड़ : 03
डीएसबी परिसर नैनीताल : 15
भीमताल की शैक्षिक संस्था : 01
ग्राफिक एरा भीमताल : 01
भीमताल स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज : 02
एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी : 03

कश्मीरी छात्रों का सत्यापन करने के लिए ब्योरा जुटाया गया है। एलआईयू  यह पता करती है कि छात्र पढ़ने के अलावा कुछ और तो नहीं कर रहे हैं। यह कार्रवाई प्रदेश स्तर पर चल रही है।
- जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed