फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indu Kumar Pandey's poetry collection Divija was discussed

Dehradun News: काव्य संग्रह दिविजा पर विस्तार से हुई चर्चा

Mon, 01 Jul 2024 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Indu Kumar Pandey's poetry collection Divija was discussed
Iदिविजा काव्य रचना में 51 कविताओं को किया गया है संकलितI
विज्ञापन




दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र संस्थान के सभागार मेें रविवार को इन्दु कुमार पांडे के काव्य संग्रह दिविजा पर चर्चा हुई। साहित्यकार डाॅ. राम विनय सिंह ने विविध पक्षों पर रचनाकार के विचारों को जाना। दिविजा में 51 कविताओं को संकलित किया गया है।

शोध केंद्र के अध्यक्ष प्रो. बीके जोशी ने कहा कि केंद्र की ओर से समय-समय पर इस तरह के साहित्यिक विमर्श, फिल्म प्रदर्शन, व्याख्यान, गोष्ठी व शास्त्रीय संगीत के आयोजन किए जाते रहते हैं। कहा कि इन्दु कुमार की हर कविता में दर्शन का भाव परिलक्षित होता है। डॉ. राम विनय सिंह ने कहा कि इन्दु कुमार पांडे ने दैनिक जीवन की व्यस्तता में भी कविताओं के कोमल भावों को लंबे समय तक सहेजा है। उनकी कविताओं में युगधर्म, निजी भाव बोध तो कहीं पर सामाजिक संवेदना के साथ ही वैराग्य के दर्शन होते हैं।
विज्ञापन




इन्दु कुमार पांडे ने कहा उन्होंने शायरी से लिखना शुरू किया और उसके बाद हिंदी कविताओं का लेखन किया। उनकी पहली कविता राधेय थी, जिसमें कर्ण को एक अनोखे चरित्र के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस दौरान निदेशक एन रविशंकर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी, लवनीना मोदी, शादाब अली, राजीव भरतरी, प्रवीन भट्ट, डाॅ. सुधारानी पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed