हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के बीच संघर्ष की बात बेमानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कवि संगम के समापन समारोह में कविता व शायरी के माध्यम से देश भक्ति जगाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ केंद्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारतीय मुस्लिम व ईसाई भारत की मिट्टी का हिस्सा हैं।
हिंदुओं और अल्पसंख्यकों में टकराव की बात बेमानी है। अतिवादी, अलगाववादी, कट्टरपंथी व भारतीय सभ्यता के शत्रु विचार वालों से हमारा टकराव और संघर्ष जारी रहेगा। जो लोग भारतीय सभ्यता व जीवन मूल्यों को ध्वस्त करना चाहते हैं उनके साथ शांति संभव नहीं है।
त्यागी मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ केंद्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि गाय को विश्व पशु का दर्जा दिलाने के प्रयास होंगे। सभी धर्मों में गाय को सम्मान दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने गोरक्षा के नाम पर हंगामा व हिंसा करने वालों की निंदा की और कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप और अरब में गहरा सभ्यता जनक संबंध रहा है।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारत को वैभवशाली बनाने में कवियों-शायरों का अहम योगदान है। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि शैतानी ताकतों के लिए मानवाधिकार की बात करना बेमानी है। जो लोग मानवता के हत्यारे हैं उनके कोई मानवाधिकार नहीं हो सकते। इस मौके पर डा. अलकनंदा अशोक का सम्मान किया गया।
अब पाकिस्तान के बिखरने के दिन आ गए
संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत की सामरिक नीति बेहद आक्रामक है। ऐसा 1947 के बाद पहली बार है। अब पाकिस्तान के बिखरने के दिन आ गए हैं। बलूचिस्तान, बालटिस्तान, सरायकिस्तान, पख्तूनिस्तान, सिंध में अलगाववाद की आंधी बह रही है।
पाकिस्तान के प्रति हमारा रुख आक्रामक है। अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि मुसलिमों में फिरकों के संघर्ष की स्थिति बन रही है। वहाबी-सलाफी धारा का टकराव सूफी व उदार इस्लाम से होगा। समूचे वहाबी सूफियों पर बर्बर अत्याचार कर रहे हैं।
भारत, पाकिस्तान व बांग्लादेश में अधिसंख्य लोग सूफी विचारधारा के हैं। लेकिन ताकतवर वहाबी व कट्टरवादी तत्व हैं। कट्टरपन इस्लाम पर हमला है।