{"_id":"e7fa8455ca39c7962bde36631efa6811","slug":"indo-us-military-exercise-end-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस आर्मी ने सीखे आतंकवाद से निपटने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएस आर्मी ने सीखे आतंकवाद से निपटने के गुर
अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Wed, 01 Oct 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन चला भारत-अमेरिकी सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास मंगलवार सुबह भव्य परेड के साथ संपन्न हो गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने एक-दूसरे को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस अवधि में अमेरिकी सेना को भारतीय सेना ने आतंकवाद से निपटने की बारीकियां सिखाईं।
विज्ञापन
अमेरिका के 250 सैनिकों ने लिया हिस्सा
सुबह चौबटिया में सेना के गरुड़ा मैदान में दोनों देशों के सैनिकों ने अपने-अपने देश के झंडों के साथ परेड में हिस्सा लिया। इस युद्धाभ्यास में अमेरिका के 250 सैनिकों ने भाग लिया, जबकि भारत के भी 250 सैनिक इस अभ्यास में शामिल हुए। युद्धाभ्यास के दौरान अधिकारियों ने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
अमेरिका ब्रिगेड की कमान संभाल रहे अमेरिकी इंफेंट्री के ब्रिगेड कमांडर हेसकिंग्स ने कहा कि इस युद्धाभ्यास के अनुभव शानदार रहे। आतंकवाद से लड़ने में यह अनुभव काम आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युद्धाभ्यास के साथ-साथ सैनिकों ने पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों और प्रकृति का भी आनंद उठाया।
मिलकर चला सकते हैं अभियान
भारतीय सेना के मेजर जनरल अश्विनी कुमार ने कहा कि भविष्य में भी जरूरत पड़ी तो आतंकवाद के खिलाफ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। दोनों देशों के अधिकारी और सैनिक एक-दूसरे के गले मिले। भारतीय सेना की ओर से अमेरिकी सैनिकों को विदाई दी गई।