फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indo Us army soldiers dance after successful anti terror joint military exercises

आतंकवाद से निपटने को सफल युद्धाभ्यास के बाद 'बेडू पाको' की धुन पर थिरके भारत-अमेरिका के सैनिक

Sun, 30 Sep 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Sun, 30 Sep 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Indo Us army soldiers dance after successful anti terror joint military exercises
संयुक्त युद्धाभ्यास के बाद खुशी मनाते भारत-अमेरिका के सैनिक

दो सप्ताह तक चले युद्धाभ्यास की थकान मिटाने के लिए शुक्रवार की रात चौबटिया में रंगगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बैंड डिस्प्ले और लोकगीतों की धुनों पर दोनों देशों के सैनिक जमकर थिरके। बेडू पाको बरोमासा लोकगीत ने वहां समा बांध दिया। देर रात तक दोनों देशों के सैनिक झूमते रहे।

विज्ञापन


आतंकवाद और विद्रोह की चुनौती से निपटने के लिए भारत और अमेरिकी सेना का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास संपन्न हो गया है। दोनों देशों के सैनिकों ने चौबटिया के गरुड़ा मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया। परेड की सलामी लेते हुए दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के बैनर तले संयुक्त अभियानों में यह युद्धाभ्यास मील का पत्थर साबित होगा।  
विज्ञापन


मालूम हो कि इस बार डिवीजन स्तर पर यह अभ्यास किया गया था। दो सप्ताह तक दोनों देशों के सैन्य विशेषज्ञों ने आतंकियों के खिलाफ मुहिम चलाने के गुर सीखे। इंडो-अमेरिकी सैनिकों का यह 14वां संयुक्त युद्धाभ्यास था। अमेरिकी सेना का नेतृत्व मेजर जनरल विलियम ग्राहम और भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व मेजर जनरल कवींद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सप्ताह तक दोनों देशों के सैनिकों ने सात हजार फुट की ऊंचाई पर घने जंगलों में आतंकवाद विरोधी आपरेशन रेड, कार्डन और खोज, वाहन चेक पोस्ट और सर्च एंड डिस्ट्रॉय का अभ्यास किया। चौबटिया में आयोजित इस युद्धाभ्यास में 15 गढ़वाल राइफल्स, 14 डोगरा रेजीमेंट और 13 सिख रेजीमेंट ने भी सहयोग किया। भारतीय सेना की 15 गढ़वाल राइफल्स और अमेरिका की 1:2 इंफेंट्री रेजीमेंट ने फील्ड ट्रेनिंग और गरुड़ डिवीजन और अमेरिकी सेना की सातवीं इंफेंट्री डिवीजन ने कमांड पोस्ट अभ्यास में भाग लिया।
 

भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना: जनरल ग्राहम 

समापन अवसर पर अमेरिकी मेजर जनरल विलियम ग्राहम ने कहा कि भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना है। दो हफ्ते तक अमेरिकी सेना ने भारतीय सेना से काफी कुछ सीखा है। भविष्य में अमेरिकी सेना भारतीय सेना के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन के अभियानों में काम करेगी।

भारतीय सेना के मेजर जनरल कवींद्र सिंह ने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन में साथ काम करने में सक्षम हैं। समापन अवसर पर भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से एक दूसरे को स्मृति चिह्न भी दिए। युद्धाभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारत और अमेरिकी सेना के सैनिकों को सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ की तरफ से पुरस्कृत किया गया।

युद्धाभ्यास में शानदार प्रदर्शन करने वाले ये सैनिक हुए पुरस्कृत
अमेरिकी आर्मी की कर्नल शाइनाज बकारिया, ले. कर्नल क्रेग ए बोयल्स, कैप्टन जोल बैरेट, स्टाफ सार्जेंट बलरीत खैरा, सार्जेंट मैथ्यू लोप्स।
भारतीय सेना 15 गढ़वाल के कैप्टन रवि कुमार, 13 सिख रेजीमेंट के सूबेदार सुखविंदर सिंह, 15 गढ़वाल राइफल के हवलदार अरुण बिष्ट, 14 डोगरा रेजीमेंट के सिपाही विक्रम सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed