{"_id":"595111b54f1c1b14248b47f3","slug":"indo-nepal-border-will-close-till-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा सील, 29 जून तक बंद रहेगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा सील, 29 जून तक बंद रहेगी आवाजाही
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को भारत-नेपाल सीमा पर बने झूलापुलों को एसएसबी ने सील कर दिया है। आगामी कुछ दिनों के लिए सीमा पर दोनों देशों के लिए आवाजाही बंद रहेगी।
नेपाल में 28 जून को होने वाले दूसरे चरण के निकाय चुनाव को देखते हुए सोमवार सुबह से अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बंद कर दिए गए। बनबसा से लगती नेपाल सीमा को भी सील कर दिया गया है। झूलापुल बंद होने से धारचूला, झूलाघाट, जौलजीबी और बलुवाकोट बाजार में सन्नाटा पसरा है।
इन बाजारों में नेपाल के गांवों से रोजाना तीन से चार हजार लोग खरीदारी के लिए आते हैं। भारतीय क्षेत्र से भी कई लोग नेपाल के बाजार में खरीदारी के लिए जाते हैं। पुल बंद होने से दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद हो गई है। अब 29 जून की सुबह पुल खुलने के बाद ही आवाजाही शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
धारचूला में एसएसबी के जवानों ने सोमवार सुबह सात बजे पुल पर ताले डाल दिए। उससे पहले एक घंटे तक पुल को आवाजाही के लिए खोला गया था, लेकिन सुबह बहुत कम संख्या में लोग भारतीय बाजारों में आए।

आईडी देखकर कराया जा रहा प्रवेश
धारचूला में झूलापुल के किनारे नेपाल रोड पर स्थित 40 दुकानें सुबह से अस्थायी तौर पर बंद हो गई हैं, क्योंकि इन दुकानों से नेपाल के लोग ही सामान खरीदते हैं। झूलाघाट में भी यही स्थिति है।
पुल बंद होने से नेपाल की तरफ से एक भी व्यक्ति भारतीय बाजार में नहीं पहुंचा। जिलाधिकारी सी रविशंकर के अनुसार नेपाल में चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस से लगातार गश्त करने को कहा गया है।
बनबसा से भी लगती नेपाल सीमा को सोमवार से सील कर दिया गया। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि नेपाल को जाने वाले नेपाली नागरिकों की आईडी देखकर पैदल नेपाल में प्रवेश कराया जा रहा है।
इधर, एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के कमांडर एसआई चंदन यादव ने बताया कि चुनाव वाले दिन 28 जून को सीमा पूरी तरह सील रहेगी। सीमा सील होने से बनबसा बाजार का करीब 12 से 15 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। रोडवेज के एआरएम केएस राना ने बताया कि भारत नेपाल सीमा सील होने से रोडवेज को चार लाख रुपये का नुकसान उठा पड़ा है।