फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indira Market Redevelopment: MLA Khajandas expresses anger over the slow pace of construction work.

इंदिरा मार्केट रि-डवलपमेंट : विधायक खजानदास ने निर्माण कार्य में सुस्ती पर जताया रोष

Fri, 23 Jan 2026 02:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Indira Market Redevelopment: MLA Khajandas expresses anger over the slow pace of construction work.
राजपुर रोड विधायक खजानदास ने इंदिरा मार्केट रि-डवलमेंट कार्य में सुस्ती पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस काम को देखकर लग रहा है कि कार्यदायी संस्था और एमडीडीए दोनों ही इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कार्य को जल्द और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधायक खजानदास बृहस्पतिवार को इंदिरा मार्केट रि-डवलमेंट परियोजना की एमडीडीए कार्यालय में समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उन्हें अधिकारियों ने बताया कि भूतल पर तीन छतों का निर्माण कराया जा चुका है। जल्द ही अन्य काम भी पूरे हो जाएंगे। सी और डी ब्लॉक की 270 दुकानों का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद द्वितीय चरण में 385 दुकानें और बनाई जाएंगी। समीक्षा बैठक में तय किया गया कि परिसर में शिव मंदिर का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले शहर के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने भी इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कार्यदायी संस्था के रवैये पर भी नाराजगी जताई थी और आगे समय विस्तार करने पर भी इन्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed