फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indira hridayesh elected leader opposition

उत्तराखंडः इंदिरा बनी नेता प्रतिपक्ष, करन माहरा विधायक दल के उप नेता

Sun, 26 Mar 2017 08:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Mar 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
indira hridayesh elected leader opposition
इंदिरा ह्दयेश

सदन में त्रिवेंद्र सरकार की घेराबंदी के लिए कांग्रेस ने अपनी सबसे वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश पर भरोसा किया है। 43 साल का संसदीय अनुभव रखने वालीं हल्द्वानी विधायक नेता प्रतिपक्ष चुन ली गई हैं। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार किसी महिला को नेता प्रतिपक्ष बनने का मौका हासिल हुआ है।

विज्ञापन


इस पद की दौड़ में शामिल रानीखेत विधायक करण माहरा को उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि भगवानपुर से लगातार दूसरी बार जीतीं ममता राकेश मुख्य सचेतक बतौर सदन में काम करेंगी।
विज्ञापन


सदन में केवल 11 सदस्यों की ताकत रखने वाली कांग्रेस पिछले कई दिनों से नेता प्रतिपक्ष पर उलझी हुई थी। इंदिरा हृदयेश के अलावा प्रीतम सिंह, करण माहरा और गोविंद सिंह कुंजवाल को इस पद की दौड़ में शामिल माना जा रहा था। नेता प्रतिपक्ष की गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, केंद्रीय पर्यवेक्षक कुमारी शैलेजा, प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर रविवार अपराह्न दून पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई

indira hridayesh elected leader opposition
किशोर उपाध्याय

कांग्रेस भवन में पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। पूर्व सीएम हरीश रावत भी इसमें शरीक हुए। केंद्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में पहले एक प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें नेता प्रतिपक्ष पर किसी भी निर्णय के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अधिकृत कर दिया गया। इसके बाद, हाईकमान से मिले निर्देश के अनुसार, केंद्रीय पदाधिकारियों ने एक-एक विधायक से अलग-अलग मुलाकात की और उनकी राय जानी।

जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल और चकराता विधायक प्रीतम सिंह तटस्थ नजर आए, जबकि अन्य नेताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नेता प्रतिपक्ष के नाम का एलान कर दिया गया। प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने इंदिरा हृदयेश के नाम की घोषणा की। उन्होंने करण माहरा को उपनेता प्रतिपक्ष और ममता राकेश को मुख्य सचेतक बनाने की जानकारी भी दी।

नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से राज्य हित के मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाने की उनकी कोशिश रहेगी। दूसरी ओर, पूर्व सीएम हरीश रावत, पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय और प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने इंदिरा हृदयेश के नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर की है।

ये है इंदिरा हृदयेश का प्रोफाइल

indira hridayesh elected leader opposition
सदन में बजट पढ़ती वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश। - फोटो : AmarUjala

जन्म - 1941 में
शिक्षा - एमए, पीएचडी
एमएलसी - 1974, 80, 86, 92 और 98 में
एमएलए - 2002, 2012 और 2017
कैबिनेट मंत्री - 2002 और 2012 में
विभाग संभाले - पीडब्ल्यूडी, संसदीय कार्य, विधायी, वित्त, सूचना

अभी तक ये रहे नेता प्रतिपक्ष
भगत सिंह कोश्यारी - 13 मार्च 2002 से 17 दिसंबर 2003 तक
मातबर सिंह कंडारी - 17 दिसंबर 203 से 02 मार्च 2007 तक
डॉ. हरक सिंह रावत - 13 मार्च 2007 से 09 मार्च 2012 तक
अजय भट्ट - 19 मई 2012 से मार्च 2017 तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed