{"_id":"623fd433df27796874053bef","slug":"indigo-flight-for-delhi-pantnagar-dehradun-starts-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के लिए इंडिगो की सेवा आज से शुरू, पढ़िए फ्लाइट शेड्यूल से जुड़ी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के लिए इंडिगो की सेवा आज से शुरू, पढ़िए फ्लाइट शेड्यूल से जुड़ी जानकारी
Sun, 27 Mar 2022 02:37 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 27 Mar 2022 02:37 PM IST
सार
इंडिगो प्रबंधन ने शुरुआत में फ्लाइट की सीमित सीटों पर देहरादून के लिए 1550 और दिल्ली के लिए 2799 रुपये (सभी करों सहित) किराये का दावा किया था। इस फ्लाइट के प्रतिदिन चलने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं कुमाऊं में पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
विज्ञापन
इंडिगो
विस्तार
दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच इंडिगो एयर 27 मार्च से रोजाना नॉनस्टाप फ्लाइट शुरू हो गई है। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग लगभग 15 दिन पूर्व ही शुरू कर दी थी। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर-दिल्ली के बीच दूरी सिर्फ एक घंटे में सिमट जाएगी।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लगभग डेढ़ माह पहले दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। प्राधिकरण व कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज से शुरू हो गई है। इसके लिए इंडिगो प्रबंधन ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर 15 दिन पूर्व टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
इस फ्लाइट के प्रतिदिन चलने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं कुमाऊं में पर्यटन को भी पंख लगेंगे। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने शुरुआत में फ्लाइट की सीमित सीटों पर देहरादून के लिए 1550 और दिल्ली के लिए 2799 रुपये (सभी करों सहित) किराये का दावा किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
इंडिगो का शेड्यूल
इंडिगो का दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच फ्लाइट शुरू करने का फाइनल शेड्यूल मिल चुका है। इसके तहत 72 सीटर विमान से यह हवाई सेवा आज से शुरू हो गई है।
-राजीव पुनेठा, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट
-राजीव पुनेठा, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट
| फ्लाइट संख्या | प्रस्थान | समय | आगमन | समय |
| 6ई-7324 | दिल्ली | 12:45 | पंतनगर | 13:50 |
| 6ई-7325 | पंतनगर | 16:25 | दिल्ली | 17:35 |
| 6ई-7326 | पंतनगर | 14:10 | देहरादून | 15:00 |
| 6ई-7327 | देहरादून | 15:20 | पंतनगर | 16:05 |