फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian women cricket team player Manasi Joshi talk with students

मानसी बोलीं, बीसीसीआई से एफिलेशन मिले तो निखरेंगी प्रतिभाएं 

Fri, 11 Aug 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 11 Aug 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
Indian women cricket team player Manasi Joshi talk with students
mansi joshi

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मानसी जोशी ने कहा कि बीसीसीआई से यदि उत्तराखंड को एफिलेशन मिल जाए तो क्रिकेट में और भी प्रतिभाएं सामने आ सकती हैं। अन्य खेलों और क्षेत्रों में भी तमाम ऐसी प्रतिभाएं हैं जिन्हें निखारने की जरूरत है, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता।  

विज्ञापन


शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बॉलर मानसी जोशी शुक्रवार को आनंदस्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर पहुंची। इस स्कूल में वह नौंवीं तक पढ़ी थी। यहां उन्होंने पहले अपने गुरुजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन


उसके बाद विद्यालय की छात्र-छात्राओं से बातचीत कर अपने अनुभव साझा किए। छात्र-छात्राओं से मानसी जोशी ने कहा कि सपने जरूर देखें और उन्हें हकीकत में बदलने का तब तक प्रयास करें जब तक हासिल न कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार के बाद भी मीड‌िया ने बढ़ाया मनोबल

Indian women cricket team player Manasi Joshi talk with students

वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम की हार पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कुछ निश्चित नहीं होता, लेकिन वर्ल्ड कप के फाइनल में हार से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। कहा, हमारे देश की जनता और मीडिया ने हार के  बाद भी टीम का मनोबल गिरने नहीं दिया, जिसके कारण टीम में शामिल खिलाड़ी निराश नहीं हुए।

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सभी महिला खिलाड़ी अच्छा खेले, लेकिन खिलाड़ी मानसिक रूप से उतने मजबूत नहीं थे जितने होने चाहिए थे। मैच के दौरान दो खिलाड़ियों का रन आउट होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा।

​ उसके बाद पूरी टीम दबाव में आ गई। इस अवसर पर मानसी के कोच विरेंद्र सिंह रौतेला, प्रबंधक डा. अनिल शर्मा, प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता, उप प्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed