ट्रेन पैसेंजर्स के लिए शुरू हुई नई सुविधा, टिकट के लिए लाइनों में लगने का झंझट खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रेल यात्रियों को टिकट लेने के लिए रेलवे टिकट खिड़की पर कतार नहीं लगानी पड़ेगी। विभाग ने रेल यात्रियों को मोबाइल एप से अनारक्षित टिकट की सुविधा प्रदान कर दी है। अब यात्री अपने स्मार्ट फोन पर यूटीएस एप डाउनलोड कर रेलवे स्टेशन से 25 मीटर बाहर से पांच किमी के दायरे में टिकट खरीद सकते हैं।
उत्तराखंड में हल्द्वानी के लालकुआं स्टेशन पर रेल अधिकारियों ने यात्रियों को यूटीएस ऑन मोबाइल एप से जुड़ी जानकारी दी। यात्रियों को एप इंस्टॉल कर टिकट बनाने, आर-वॉलेट को रिचार्ज करने के टिप्स दिए।
इस मौके पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक काठगोदाम मुकेश कुमार, वाणिज्य अधीक्षक रमेश प्रसाद, रणवीर सिंह, पूरन सिंह सांगा, सुनील कुमार टम्टा, आलोक कुमार आदि थे।
यूटीएस मोबाइल एप की विशेषताएं
- एकल यात्रा टिकट, एमएसटी बनवाने, रिन्यूवल कराने व प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा।
- नगदी रहित लेनदेन।
- टिकट साथ रखने की जरूरत नहीं, यह मोबाइल पर होगा।
- नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, यूपीआई, पेटीएम, मोबीक्विक, फ्रीचार्ज के माध्यम से ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है।
- आर-वॉलेट से प्रत्येक रिचार्ज पर पांच प्रतिशत बोनस मिलेगा।
- स्टेशन परिसर में आने के बाद मोबाइल टिकट नहीं बनाया जा सकेगा।
- यूटीएस ऑन मोबाइल एप जीपीएस ऑन किए बिना कार्य नहीं करेगा।