फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Olympic Association 38th National Games Training camps for National Games to begin from October 26

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी पर जोर, 26 अक्तूबर से लगेंगे राष्ट्रीय खेलों के प्रशिक्षण शिविर

Wed, 16 Oct 2024 04:16 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Oct 2024 04:16 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेल की तारीख तय होने के बाद मंगलवार को उत्तराखंड ओलंपिक संघ और राज्य के खेल अधिकारियों के साथ सभी खेल फेडरेशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि 25 अक्तूबर को नई दिल्ली में ओलंपिक संघ की विशेष बैठक में राष्ट्रीय खेलों की अंतिम रूपरेखा तय होनी है।

विज्ञापन
Indian Olympic Association 38th National Games Training camps for National Games to begin from October 26
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ की 25 अक्तूबर को होने जा रही विशेष बैठक में यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रशिक्षण शिविर 26 अक्तूबर से लगने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

इससे पहले राज्य की सभी खेल फेडरेशन खिलाड़ियों का चयन उनके राज्य स्तरीय प्रदर्शन और ओपन ट्रायल के आधार पर करेंगी। अगले दो दिनों में फेडरेशन को अपनी योजना का ड्राफ्ट तैयार करके खेल निदेशालय को उपलब्ध करवाने को कहा गया है, ताकि उसके अनुसार खेल निदेशालय जरूरी सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध करवा सके।

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों की अंतिम रूपरेखा होनी है तय
बुधवार से सभी फेडरेशन वीडियो कॉन्फ्रेंस से खेल अधिकारियों से जुड़ेंगी। राष्ट्रीय खेल की तारीख तय होने के बाद मंगलवार को उत्तराखंड ओलंपिक संघ और राज्य के खेल अधिकारियों के साथ सभी खेल फेडरेशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि 25 अक्तूबर को नई दिल्ली में ओलंपिक संघ की विशेष बैठक में राष्ट्रीय खेलों की अंतिम रूपरेखा तय होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यदि खेलों की तारीख और प्रक्रिया को लेकर कुछ बदलाव नहीं हुआ तो उत्तराखंड में अगले दिन से ही चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगने शुरू हो जाएंगे। ये शिविर तीन श्रेणी में अलग-अलग अवधि के लिए लगेंगे। चूंकि इस बार समय कम है, इसलिए प्रशिक्षण शिविर की समय सीमा से संबंधित पिछले सरकारी आदेश में कुछ बदलाव किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...Pithoragarh: मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैडिंग, खराब मौसम के बीच खेत में उतारा गया

 

खेल सचिवालय में बैठक में दो दर्जन खेल फेडरेशन के पदाधिकारी पहुंचे थे। विशेष सचिव खेल अमित सिन्हा ने आश्वस्त किया कि खेलों के आयोजन से संबंधित तैयारियां अंतिम दौर में हैं। उत्तराखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेश सिंह नेगी और महासचिव डीके सिंह ने बताया, नई दिल्ली की बैठक के बाद जमीन पर तैयारियां नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed