फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian military academy Passing Out parade 2019 held on 8th june

आज सेना को मिलेंगे 382 सैन्य अफसर, ले. जनरल चेरिस मैथसन लेंगे परेड की सलामी

Sat, 08 Jun 2019 05:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Jun 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
Indian military academy Passing Out parade 2019 held on 8th june
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर 459 कैडेट्स शनिवार को विभिन्न सेनाआें में अफसर बन जाएंगे। इनमें 382 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे। जबकि मित्र राष्ट्रों के 77 कैडेट्स पासआउट होंगे। पासआउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिस मैथसन परेड की सलामी लेंगे। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह लगभग छह बजे पीओपी की शुरुआत होगी। इसके बाद ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 459 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर विभिन्न सेनाओं में अफसर बन जाएंगे। इसके साथ ही आईएमए के इतिहास में 61536 अफसर देने का रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा। इनमें 2259 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान आईएमए के आसपास का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। यातायात मार्ग को बल्लूपुर और प्रेमनगर से डायवर्ट कर दिया जाएगा। आईएमए की सुरक्षा व्यवस्था सेना के हाथों में जबकि शहर में यातायात की व्यवस्था पुलिस के हाथों में होगी। परेड को लेकर शुक्रवार रात से ही सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए परेड आज, छह घंटे यातायात रहेगा डायवर्ट

शनिवार को आईएमए की परेड के मद्देनजर छह घंटे तक मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। विकासनगर जाने और प्रेमनगर से आने वाले यातायात को दूसरे मार्गों से होकर गुजरना होगा। यातायात डायवर्ट का समय तड़के पांच बजे से लेकर पूर्वाह्रन 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद यातायात सामान्य दिनों की तरह चलेगा। 

यह रहेगा डायवर्ट प्लान

. बल्लूपुर से आने वाले समस्त वाहनों को रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बेरी के रास्ते प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर भेजा जाएगा।
. प्रेमनगर से शहर की तरफ  जाने वाले वाले वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर से निकाला जाएगा।
. विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर में भेजा जाएगा।
. देहरादून से विकासनगर और हरबर्टपुर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed