फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Institute of Wildlife special report on Tigers in Jim Corbett Tiger Reserve

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बढ़ रही बाघों की संख्या, लेकिन घट रहा 'प्रभुत्व', पढ़िए खास रिपोर्ट

Sun, 14 Jul 2019 10:42 AM IST
अलका त्यागी अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jul 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Indian Institute of Wildlife special report on Tigers in Jim Corbett Tiger Reserve
corbett tiger reserve - फोटो : फाइल फोटो

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतना ही तेजी से उनका प्रभुत्व घटता जा रहा है। भारतीय वन्यजीव संस्थान और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के संयुक्त सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है। इसके तहत कॉर्बेट में अब प्रति 100 वर्ग किमी बाघों की संख्या 19 पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक के मुताबिक, पार्क में 100 वर्ग किमी क्षेत्रफल में 19 बाघ चिन्हित किए गए हैं, जो प्रति वर्ग किमी क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे अधिक है। निदेशक के मुताबिक दिसंबर 2018 से लेकर मार्च 2019 तक बाघों की गणना कराई गई हैं, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, लेकिन इसके साथ ही दूसरी तरह की समस्या बढ़ रही है। टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनका प्रभुत्व कम हो रहा है। ऐसे में बाघोें के बीच संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वर्ष 2006 में 164 बाघ थे। वर्ष 2010 में इनकी संख्या बढ़कर 227 पर पहुंच गई थी। इसके बाद 2014 में कॉर्बेट में बाघों की संख्या 215 रिकॉर्ड की गई जो कि पिछले चार वर्षों में और तेजी से बढ़ रही है।

कर्नाटक में सबसे अधिक 408 तो उत्तराखंड में 340 बाघ 

भारतीय वन्यजीव संस्थान के विज्ञानियों ने साल 2006 में एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसके अनुसार जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में 8.5 वर्ग किमी में एक बाघ रहता है। जो बाघ घनत्व के मामले में पूरे देश में सबसे अधिक है। अब बाघों की संख्या के हिसाब से देखें तो प्रति बाघ 5.27 वर्ग किमी ही क्षेत्र मिल पा रहा है। यानी प्रति 100 वर्ग किमी में 19 बाघ। 

नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी (एनटीसीए) के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में सबसे अधिक 408 बाघ हैं। बाघों की संख्या के मामले में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। यहां कुल 340 बाघ चिन्हित किए गए हैं।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में 308, तमिलनाडु में 229, महाराष्ट्र में 190, केरल में 136, उत्तर प्रदेश में 117, आंध्र प्रदेश में 68, अरुणाचल प्रदेश में 28, असम में 167, पश्चिम बंगाल में 79 बाघ चिन्हित किए गए हैं। ऐसे में पूरे देश में बाघों की संख्या 2226 है। 

पिछले एक दशक में जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जो अच्छी बात है। जनसंख्या घनत्व के मामले में जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने देश के सभी 25 टाइगर रिजर्व पार्कों को पीछे छोड़ा है, लेकिन साथ ही बाघों की संख्या बढ़ने व क्षेत्रफल घटने से कुछ समस्याएं भी हो रही है।
- राहुल, निदेशक, जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed