फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian culture was spread by dancing on Jaunsari, Garhwali and Punjabi songs

Dehradun News: जौनसारी, गढ़वाली व पंजाबी गीतों पर नृत्य कर भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी

Tue, 29 Oct 2024 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Indian culture was spread by dancing on Jaunsari, Garhwali and Punjabi songs
सेपियंस स्कूल विकासनगर में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने जौनसारी, गढ़वाली, हिमाचली, पंजाबी गीतों पर नृत्य कर भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी। इसके साथ ही कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वाइस चांसलर आईसीएफए आई यूनिवर्सिटी डॉ. राम करन सिंह ने किया। इसके बाद छात्रों ने गुजरात की संस्कृति को दर्शाते हुए गरबा नृत्य, पन्ना धाय का त्याग, झारखंडी लोक नृत्य, महिला सशक्तीकरण, तानाजी आदि पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने जूडो एवं मार्शल आर्ट्स के महत्त्व को समझाते हुए जूडो का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर अध्यक्षा इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा, रिकेश शर्मा, सोम दत्त त्यागी, अनीता भट्ट, सुनीता रावत, सोनाली वर्मा, अजय वर्मा, सरदार अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed