फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army got a group of 331 young brave officers

Dehradun News: भारतीय सेना को मिली 331 युवा जांबाज अफसरों की टोली

Sun, 11 Jun 2023 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Indian Army got a group of 331 young brave officers
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड के बाद देश को 331 युवा जांबाज अफसरों की टोली मिल गई है। शनिवार को आखिरी पग भर ये जेंटलमैन कैडेट्स बतौर अफसर सेना में शामिल हो गए। आईएमए के गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट्स की टोली ड्रिल स्क्वॉयर पर पहुंची तो ऐसा लगा मानो विशाल सागर उमड़ पड़ा हो। एक साथ पड़ते कदम और गर्व से सीना ताने जब यह टोली दर्शक दीर्घा के सामने से गुजरी तो लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। थलसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

आईएमए से शनिवार को 373 कैडेट्स पासआउट हुए। इनमें 331 भारतीय और 42 विदेशी कैडेट्स शामिल हैैं। उत्तर प्रदेश इस बार भी सबसे ज्यादा सैन्य अफसर देने वाला राज्य बना। यहां से 63 कैडेट्स पासआउट हुए। दूसरे नंबर पर बिहार से 33, हरियाणा से 32, महाराष्ट्र से 26 और उत्तराखंड से 25 कैडेट्स बतौर अफसर सेना में शामिल हुए। सुबह 6.42 बजे मार्कर्स कॉल के साथ परेड शुरू हुई। कंपनी सार्जेंट मेजर प्रीत कुंडू, तुषार ठाकुर, अमन परिहार, दिवेश झाझरा, शुभम शर्मा और आनंद ए ने अपनी-अपनी जगह ली।
विज्ञापन

6.47 बजे एडवांस कॉल के साथ ही सीना चौड़ा किए किए देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर मेहर बनर्जी ने ड्रिल स्क्वॉयर पर जगह ली। कैडेट्स ने शानदार कदमताल से दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे तो हेलिकॉप्टरों से उन पर पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन्हें मिला सम्मान
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर एवं रजत पदक : मेहर बनर्जी, महाराष्ट्र
स्वर्ण पदक : अभिमन्यु सिंह, जयपुर, राजस्थान

रजत पदक टीजी : सूर्यभान सिंह, जोधपुर, राजस्थान
कांस्य पदक : कमलप्रीत सिंह, भटिंडा, पंजाब

चीफ आफ आर्मी स्टॉफ बैनर : कैसिनो कंपनी
सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट : किंगा लहेंडूप, भूटान
--
कहां के कितने कैडेट्स
राज्य, अफसर
उत्तर प्रदेश, 63
बिहार, 33
हरियाणा, 32
महाराष्ट्र, 26
उत्तराखंड, 25
पंजाब, 23
हिमाचल,17
राजस्थान, 19
मध्यप्रदेश, 19
दिल्ली, 12
कर्नाटक, 11
झारखंड, 8
तमिलनाडु, 8
जम्मूकश्मीर, 6
छत्तीसगढ, 5
केरल, 5
तेलंगाना, 3
पश्चिम बंगाल, 3
गुजरात, 2,
नेपाल मूल, भारतीय सेना 2
--
मित्र देशों के अफसर
देश, अधिकारी
भूटान, 19
मालद्वीव, 01
श्रीलंका, 02
सूडान, 01
सैचेलिस, 01
तजाकिस्तान, 17
वियतनाम, 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed