फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Air Force Soldiers practice from MI 17 helicopter at Chinyalisaur runway after china dispute

चीन के साथ हुए तनाव के बाद सतर्क हुई भारतीय सेना, सीमा के पास एमआई-17 हेलीकॉप्टर से किया सर्वे

Wed, 03 Jun 2020 09:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jun 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force Soldiers practice from MI 17 helicopter at Chinyalisaur runway after china dispute
- फोटो : फाइल फोटो

बीते दिनों चीन के साथ हुए तनाव के बाद देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सेनाओं की सरगर्मी बढ़ गई है। इसी क्रम में भारतीय वायु सेना ने सामरिक महत्व के उत्तराखंड में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे का हेलीकॉप्टर से सर्वे किया। बीते दो दिनों से चल रहे इस सर्वे के दौरान सेना के अधिकारियों ने एमआई-17 हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही हवाई अड्डे तथा आसपास के क्षेत्र का हवाई सर्वे भी  किया। हवाई अड्डे के निर्माण कार्य को देख रही यूपी निर्माण निगम के इंजीनियर घनश्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को वायु सेना के उत्तर प्रदेश स्थित सरसावा एयरबेस से एमआई-17 हेलीकॉप्टर आए थे।
विज्ञापन



चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर तैयार हुआ 100 फीट लंबा बैली ब्रिज, कैलाश मानसरोवर यात्रा होगी सुगम
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्होंने हवाई पट्टी पर कई बार लैंडिंग और टेकऑफ का  अभ्यास किया। हालांकि इस दौरान वायु सेना के अधिकारियों ने किसी भी कर्मचारी से बात नहीं की। इससे पहले भी वायु सेना द्वारा अपने विभिन्न मॉडलों के हैलीकॉप्टरों व मल्टीपर्पज विमानों का सफल ट्रायल किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed