{"_id":"5d9617058ebc3e0142327b76","slug":"indian-air-force-helicopter-not-found-missing-german-trekker-from-mount-trishul","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के हेलीकॉप्टर को भी नहीं मिला त्रिशूल पर्वत से लापता विदेशी ट्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना के हेलीकॉप्टर को भी नहीं मिला त्रिशूल पर्वत से लापता विदेशी ट्रेकर
Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिशूल पर्वत की ट्रेकिंग पर गए छह ट्रेकरों के दल से लापता हुए एक ट्रेकर की ढूंढ खोज के लिए बृहस्पतिवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दिनभर वायु सेना के हेलीकॉप्टर से लेकर राहत, बचाव दल ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन ट्रेकर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
30 सितंबर को छह विदेशियों का एक ट्रेकिंग दल त्रिशूल ट्रेक पर गया था। हिमस्खलन होने के कारण जर्मनी का एक ट्रेकर दल से बिछड़ गया था। तब से प्रभावित क्षेत्र में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम लापता ट्रेकर की ढूंढखोज में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने पर वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने भी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि लापता ट्रेकर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन