फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india women team wins hockey asia cup 2017, player father emotional message

भारत की बेटियों ने जीता एशिया कप, पढ़िए पिता का अपनी विजयी बेटी के लिए भावुक संदेश

Tue, 07 Nov 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 07 Nov 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
india women team wins hockey asia cup 2017, player father emotional message
भारतीय महिला हॉकी

जापान में आयोजित महिला एशिया कप हॉकी फाइनल के मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद टीम में शामिल पूर्व कप्तान और खिलाड़ी वंदना कटारिया के गांव औरंगाबाद के लोग भी जश्न में डूब गए।

विज्ञापन


टीम की जीत के बाद वंदना के पिता नाहर सिंह भावुक हो गए। और अपनी बेटी को ये संदेश भेजा।

उन्होंने कहा कि उन्हें बेटी के साथ पूरी भारतीय टीम पर नाज है। और वह इसका जश्न धूम धाम से मनाएंगे। हालांकि बेटी के इस गौरवपूर्ण कारनामे को न ही गांव के लोग और न ही परिजन देख पाए।

विज्ञापन

माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

india women team wins hockey asia cup 2017, player father emotional message
वंदना कटारिया - फोटो : अमरउजाला
पिता नाहर सिंह और मां स्वर्ण देवी शादी में शामिल होने गए थे। वे भी बेटी का खेल देखने से वंचित रह गए।

पिता नाहर सिंह ने अपने बेटी को दिए संदेश में कहा कि उन्हें इतनी खुशी हो रही है जिसका अंदाजा नही लगाया जा सकता है। वंदना ने देश का नाम रोशन करने के साथ ही परिवार, गांव का नाम रोशन किया है।

मां स्वर्ण देवी ने बताया कि उनकी बेटी ने देश के लिए पदक जीता है पूरा देश गौरव महसूस कर रहा है। मां होने के नाते मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे अपनी बेटी पर नाज है।
 

शादी में व्यस्त होने की वजह से जश्न नहीं मना पाए पिता

india women team wins hockey asia cup 2017, player father emotional message
भारतीय महिला हॉकी टीम
जापान में आयोजित महिला हाकी एशिया कप में फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना चीन की टीम से हुआ। सडन डेथ तक चले इस रोमांचक मुकाबले में आखिरकार भारतीय टीम ने मुकाबला 5-4 से जीत लिया।

भारतीय टीम में शामिल पूर्व कप्तान औरंगाबाद निवासी वंदना कटारिया ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

पिता नाहर सिंह के मुताबिक वे शादी में व्यस्त होने की वजह से रविवार को जश्न तो नहीं मना पाए। सोमवार को ढोल नगाड़े के साथ गांव में जश्न मनाएंगे।
 
विज्ञापन

वंदना से किया था पदक जीतने का वादा

india women team wins hockey asia cup 2017, player father emotional message
वंदना कटारिया - फोटो : AmarUjala
पिता नाहर सिंह और बहन रीना कटारिया की मानें तो वंदना ने पदक जीतने की उम्मीद जताई थी।

पिता नाहर सिंह के मुताबिक एक मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ कम अच्छा होने की वजह से वह निराश थी, लेकिन उसने वादा किया था कि अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेगी जिसे उसने करके दिखाया है। 

परिवार में चल रही है शादी की तैयारियां
परिजनों की मानें तो इलाहाबाद में रेलवे अधिकारी व हाकी खिलाड़ी रीना कटारिया की फरवरी में शादी है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। रीना के मुताबिक शादी में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed